December Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 26 से बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड

Fog and Rain in UP: उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। 26 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर आगरा और आसपास के जिलों में पहले धुल भरी आंधी चलेगी और फिर बारिश हो सकती है। हालांकि, ज्यादा बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन बारिश के बाद ठंड में तेजी से इजाफा होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कांपकांपने वाली ठंड की शुरुआत होने वाली है।

Fog and Rain in UP: यूपी में साफ रहेगा मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां बारिश और ठंड का असर दिखेगा, वही पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी। सुबह और देर रात को कोर खाने से विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे सफर के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Fog and Rain in UP: आगरा में गलन से बड़ी मुश्किलें

आगरा में शुक्रवार को दिन के समय धूप खिली, जिसमें मौसम थोड़ा सुहाना लगा। लेकिन सुबह और शाम के समय गलन ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। गलन की वजह से सर्दी का एहसास अधिक हो रहा है। तापमान सामान्य से ज्यादा है, लेकिन गलन के कारण सर्दी जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। क्रिसमस तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

तापमान के भ्रम से बचें

आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान भले ही ज्यादा लग रहा है, लेकिन गलन के कारण ठंड का असर लगातार महसूस हो रहा है। दिन के समय तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का। तापमान समय स्तर पर रहा शरीर का तापमान और औसत का तापमान मिलकर भ्रम पैदा कर रहे हैं इसलिए लापरवाही से बचें।

कोहरे और नमी का असर बरकरार

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पर स्मोक का प्रभाव बना रहेगा। नमी का 95% तक रहेगा। घने कोहरे और नमी के चलते सुबह शाम बाहर निकलना थोड़ा चुनौती पूर्ण होगा। हालांकि की 26 दिसंबर के बाद संभावित बारिश से प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है, जो राहत की खबर हैं।

 यूपीवासियों के लिए जरूरी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में सर्दियों का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है बारिश कोहरा और गलन से बचने के लिए सटक रहे और आवश्यक सावधानियां अपनाए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दी जुकाम से बचाव के लिए गर्म कपड़े और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *