Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने नीतीश को बताया भारत रत्न का हकदार, लालू पर साधा निशाना!

Giriraj Singh: बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की बात कही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को लाल यादव के जंगल राज से बाहर निकालकर राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने अस्पतालों सड़कों और स्कूलों के जर्जर स्थिति को सुधार कर जनता को राहत दी है। गिरिराज ने इसे बड़े उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

Giriraj Singh:”नीतीश कुमार ने बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचा”

गिरिराज सिंह ने कहा कि जो बच्चे आज 30 साल के हो चुके हैं, उन्होंने लालू यादव के शासनकाल की बदतर स्थिति नहीं देखी। अस्पताल में डॉक्टर नहीं होते थे, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे थे और स्कूलों की हालत खस्ता थी। नीतीश कुमार ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जो बदलाव आया है वह नीतीश कुमार के नेतृत्व का नतीजा है और इसके लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

Giriraj Singh:”नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की वापसी होगी”

भाजपा सांसद ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के कारण जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा। गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेता लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आप उनकी बातों को जनता गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि चाहे लाल कितना भी कोशिश कर लें, अब जनता उनके झासे में नहीं आने वाली।

 बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्त रुख

गिरिराज सिंह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि यह घुसपति बिहार के कई जिलों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। उन्होंने समाज और सरकार से अपील की इन घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाए। सांसद ने यह भी कहा कि सीमा पर अवैध रूप से बनी मस्जिदों की जांच होनी चाहिए और इस पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *