Himachal Pradesh Weather: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का कहर: हजारों फंसे, सड़कों पर सफर ठप

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छितकुल में ढाई फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है, जिससे सैकड़ो पर्यटक फंस गए हैं। कुल 340 सड़के बंद हो चुकी हैं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कड़ाके की ठंड नें स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी में डाल दिया है।

Himachal Pradesh Weather: कश्मीर में 1800 गाड़ियां फंसी, श्रीनगर -लेह हाईवे बंद

कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी ने मुश्किल बढ़ा दी हैं। श्रीनगर- लेह हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे लगभग 1800 गाड़ियां फंसी हुई है। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने अपनी सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। तापमान गिरकर – 10 से – 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।

Himachal Pradesh Weather: स्थानीय लोगों ने दिया पर्यटकों को सहारा

गुड़गांव के निवासी शेख अनीश ने बताया कि बर्फबारी के दौरान 10 परिवारों ने मिलकर पर्यटकों को सुरक्षित निकाला और घरों में जगह दी। शनिवार को कई पर्यटकों को सुरक्षित श्रीनगर पहुंचा गया, लेकिन अभी भी गांव के कई घरों में पर्यटक रुके हुए हैं। पर्यटको को स्थानीय निवासियों ने राहत दी है। उन्होंने अपने घरों और मस्जिदों के दरवाजे खोल दिए। पर्यटको को खाने पीने का सामान, कंबल और रजाई देकर उनकी मदद की गई। पर्यटक इस सहायता को ताउम्र याद रखने की बात कह रहे हैं।

 उत्तराखंड में एवंलॉन्च का अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड के चमोली जिले में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवंलांच (बर्फ ढहने ) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पांडुकेश्वर से बद्रीनाथ तक रास्ता बराबरी के कारण बंद है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी पटवारी के बाद न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। कल्प में 14.9 सेमी कुफरी में 14.5 सेमी, पूह में 12 सेमी, और सांगला में 8.5 सेमी ताजा बर्फबारी हुई है। ठंड से लोग घरों में कैद हो गए हैं।

पर्यटकों ने बताया-“कश्मीरी लोगों की मदद हमेशा याद रहेगी”

कश्मीर में बर्फबारी में फंसे पर्यटक स्थानीय लोगों की मेहमाननवादी से अभिभूत है। सोनमर्ग से लौट रहे राजेश राजपूत ने बताया कि रास्ते में 4 घंटे फंसे रहने के बाद स्थानीय निवासी असीम अहमद ने उन्हें मस्जिद में पनाह दी। मस्जिद में कंबल और गर्म खाने का प्रबंध किया गया। गुड़गांव की कविता मैत्री ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मस्जिद में जगह दी और गरमा गरम खाना खिलाया।

 अगले तीन दिन का मौसम कैसा रहेगा

31 दिसंबर: शीतलहर और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है। इन क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रभाव रहेगा।

1 जनवरी: 10 राज्यों में गाने कोर का अलर्ट मध्य प्रदेश, राजस्थान,पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्य में घने कोहरे का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है, और यहां ग्राउंड फ्रास्ट की स्थिति बन सकती है।

2 जनवरी: तीन राज्यों में बर्फबारी, पूर्वोत्तर में घना कोहरा

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्य जैसे असम, मणिपुर,और मेघालय में घने कोहरे के आसार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *