Thursday, 05 November 2026
ताजा खबरें
● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें● बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन● IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त● Manipur Violence: उग्रवादी गुटों में खूनी मुठभेड़, 3 की मौत; महिलाओं ने की शांति की गुहार● अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका● नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

होम › न्यूज

झारखंड में सीएम योगी का चुनावी बिगुल, कोडरमा से चार सीटों के लिए मांगेंगे वोट

Khusboo Tomar · 04 November 2024, 2:40 pm · 1 मिनट पढ़ें

झारखंड में सीएम योगी का चुनावी बिगुल, कोडरमा से चार सीटों के लिए मांगेंगे वोट

Jharkhand Elections: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता केवल उनके राज्य तक सीमित नहीं है। झारखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रचार के लिए बुलाया गया है। मंगलवार से सीएम योगी अपने झारखंड में दौरे का आगाज करेंगे जहां वे भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे।

Jharkhand Elections: कोडरमा में पहली जनसभा करेंगे संबोधित

सीएम योगी की पहली जनसभा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में होगी जहां, भाजपा की प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के लिए वे चंद्रावती स्कूल ग्राउंड, डोमचांच में वोट मांगेगे। योगी की यहां जनसभा से भाजपा को उम्मीद है कि उन्हें अधिक से अधिक वोट मिलेंगे और उम्मीदवार मजबूत स्थिति में आ सकेंगे।

Jharkhand Elections: बरकागांव में करेंगे दूसरी जनसभा

इसके बाद सीएम योगी बरकागांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे जहां भाजपा ने रोशन लाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। यहां की सभा में भी सीएम योगी का विशेष आकर्षण होने की संभावना है जो भाजपा को मजबूती देने में सहायक साबित हो सकती है।

Jharkhand Elections: जमशेदपुर में चार प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री योगी की तीसरी जनसभा जमशेदपुर आम बागान ग्राउंड में होगी यहां वह चार उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे, जिसमें जगदीशपुर पूर्वी से पूर्णिया दास साहू, जगदीशपुर पश्चिम से सरयू रॉय, पोटका से मीरा मुंडा, और जुगसलाई से रामचंद्र सहिस शामिल हैं। इस सभा में सीएम योगी जनता से कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील करेंगे।

Jharkhand Elections: योगी की बढ़ती मांग से भाजपा उत्साहित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिमांड न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव के दौरान बनी हुई है। उनका प्रभावपूर्ण भाषण और उनकी क्षमता पार्टी के लिए एक प्लस पॉइंट है, जिससे भाजपा को उम्मीद है कि वह अधिक वोटो को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे।

Spread the love

यह भी पढ़ें

राजनीति

बिहार में MLC के BJP में जाते ही मचा बवाल, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar MLC: बिहार की राजनीति में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। राजद ने इस मुद्दे पर…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026
Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *