Monday, 23 November 2026
ताजा खबरें
● मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन● भारत-नेपाल संबंधों की सांस्कृतिक झलक: पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का जल भेंट किया● बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब● राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा● भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ: भारत के लिए WTC की राह मुश्किल● मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील● बालेन शाह का भारत दौरा: मोदी से आज वार्ता, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर नजर● 2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

होम › न्यूज

UP COLD WAVE: शीतलहर से 48 घंटे में 3 की मौत, 35 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा, स्कूल और परिवहन प्रभावित

RD Desk · 23 December 2025, 4:10 pm · 1 मिनट पढ़ें

UP COLD WAVE: शीतलहर से 48 घंटे में 3 की मौत, 35 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा, स्कूल और परिवहन प्रभावित

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 48 घंटों के भीतर ठंड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ सहित राज्य के 35 से अधिक जिले घने कोहरे की चपेट में हैं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य

मंगलवार को गाजियाबाद, बरेली, सहारनपुर, कुशीनगर, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और आगरा जैसे बड़े शहरों में दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। कई इलाकों में ओस की बूंदें बारिश जैसी महसूस हुईं, जबकि गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन पर बर्फ जमने की स्थिति देखी गई।

सड़कों पर पसरा सन्नाटा

घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। ठंड का असर ऐसा रहा कि लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसी गलन महसूस हुई। सुबह और देर रात घरों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल बन गया।

15 जिलों में स्कूलों में अवकाश

मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कई जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। मंगलवार को लखनऊ और गोंडा समेत 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई, जबकि पहले से 7 जिलों में स्कूल बंद थे। इस तरह कुल 15 जिलों में डीएम के आदेश पर शैक्षणिक संस्थान बंद किए गए हैं।

इन जिलों में स्कूल बंद

  • लखनऊ में प्री-प्राइमरी और नर्सरी स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
  • गोंडा में 8वीं तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद किए गए हैं।
  • प्रतापगढ़ में 8वीं तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
  • मेरठ में 8वीं तक के स्कूल 26 दिसंबर तक बंद किए गए हैं।
  • मैनपुरी में 8वीं तक स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
  • संभल में 12वीं तक स्कूलों को 24 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश है।
  • सुल्तानपुर में 12वीं तक स्कूलों को 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
  • संतकबीरनगर में 5वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

रेल और हवाई सेवाओं पर असर

कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। कानपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चलीं। वहीं वाराणसी एयरपोर्ट से 9 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

सोमवार को बाराबंकी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 26 शहरों में तापमान नैनीताल और शिमला से भी कम रिकॉर्ड किया गया।

कोहरे के चलते हादसे

घने कोहरे के कारण प्रदेश में पांच बड़े सड़क हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।

अमेठी में बड़ा सड़क हादसा

अमेठी जिले में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात रोडवेज बस और ट्रक समेत सात वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।

अन्य जिलों में भी दुर्घटनाएं

  • वाराणसी में डीसीएम ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
  • मुरादाबाद में दो ट्रक डिवाइडर से टकरा गए।
  • कानपुर में एलिवेटेड रोड पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • अमेठी में एक वाहन कोहरे के कारण सड़क किनारे पलट गया।

आगे भी जारी रहेगा कोहरे का कहर

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों में बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है और विजिबिलिटी शून्य तक जा सकती है। क्रिसमस और नए साल के दौरान भी मौसम खराब बना रहेगा।

तापमान में और गिरावट की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। दिन के तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी की अपील

राहत आयुक्त ने 25 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कोहरे के दौरान किसी भी दुर्घटना की सूचना तुरंत 108 या 112 पर देने की अपील की गई है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहनों की गति सीमा 60 से 80 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

 

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब

बिसलेरी पानी विवाद की पूरी कहानी: गोवा प्लांट के नमूने, ब्रोमेट और PAHs की जांच, कंपनी की अपील, FSSAI की अभियोजन मंजूरी और पैकेज्ड पानी के नियमों में बदलाव का विस्तृत घटनाक्रम।

23 Nov 2026
प्रदेश

मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां के नाम पाती में मातृत्व, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने की स्मृति और निराश्रित माताओं के सहारे बनने की अपील साझा की।

23 Nov 2026
प्रदेश

UP Blackout Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। करीब एक लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवक अभ्यास में शामिल होंगे।

22 Nov 2026
प्रदेश

उत्तर प्रदेश साइबर सुरक्षा पर 25 नवंबर को मंथन, AI और क्वांटम खतरों से निपटने की तैयारी

उत्तर प्रदेश साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 25 नवंबर को लखनऊ में कार्यशाला होगी। AI, क्वांटम जोखिम, सरकारी डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा पर चर्चा होगी।

22 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *