Noida News: नोएडा के सेक्टर-44 स्थित Amity International School में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यूकेजी कक्षा का एक मासूम छात्र सुबह स्कूल बस में सवार होकर आया था, लेकिन स्कूल पहुंचने के बाद उसे बस से उतारना ही भूल गए। बताया जा रहा है कि बच्चा सीट पर ही सो गया था और ड्राइवर व सहायक स्टाफ ने बिना जांच किए बस को सीधे पार्किंग में खड़ा कर दिया।
Noida News: स्कूल से 25 किमी दूर खड़ी बस
घटना के अनुसार, बस स्कूल से करीब 25 किलोमीटर दूर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी कर दी गई। मासूम करीब 6 से 7 घंटे तक बंद बस के अंदर अकेला पड़ा रहा। दोपहर में जब निर्धारित समय पर बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत स्कूल प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
Noida News: बड़ा हादसा टल गया
स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में बसों की जांच शुरू कराई। तलाश के दौरान बच्चा पार्किंग में खड़ी बस के अंदर मिला। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। समय रहते बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल उसकी तबीयत सामान्य बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Noida News: परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
परिजनों ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।