सऊदी का बयान: रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी पर ईरानी हमले को नाकाम किया

Saudi Arab: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश में कई अमेरिकी वॉरप्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन सभी क्रू मेंबर सुरक्षित बचा लिए गए। मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाए गए क्रू मेंबरों को स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Saudi Arab:  सऊदी अरब ने ड्रोन हमला विफल किया

 

सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने अपनी अहम तेल सुविधा को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से आए ड्रोन को मार गिराया गया।

 

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को रास तनुरा ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था। दम्मम के पास स्थित यह रिफाइनरी प्रतिदिन आधे मिलियन बैरल से अधिक कच्चे तेल की प्रोसेसिंग क्षमता रखती है।

 

ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर असर नहीं

 

ईरान के परमाणु संयंत्रों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत की खबर है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि हाल के अमेरिकी और इजरायली सैन्य हमलों के बावजूद किसी भी प्रकार के रेडियोलॉजिकल प्रभाव का कोई सबूत नहीं मिला है। एजेंसी के अनुसार, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को नुकसान पहुंचने या सीधे निशाना बनाए जाने के संकेत नहीं हैं।

 

हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजरायल सख्त

 

इस बीच, हिजबुल्लाह ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का दावा करते हुए इजरायल पर रॉकेट हमला किया। हमले के बाद इजरायल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि सभी विकल्प खुले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *