नीतीश कुमार के CM पद छोड़ने पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

Bihar: मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस पर विपक्ष के नेता Tejashwi Yadav ने बयान देते हुए भाजपा पर बिहार में “महाराष्ट्र मॉडल” लागू करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू को खत्म कर पिछड़े वर्ग के नेताओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। साथ ही तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति भी जताई।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा “रबर स्टैंप” वाला मुख्यमंत्री बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार अब ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।

Bihar: भाजपा ने नीतीश कुमार को किया हाईजैक

तेजस्वी यादव का कहना है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को “हाईजैक” कर लिया है और यह अब साबित भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनभावना सत्ता परिवर्तन के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में भी ऐसे मुख्यमंत्री का चयन हुआ है जो ओबीसी वर्ग से आते हैं।

क्या भाजपा अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है?

तेजस्वी यादव ने कहा कि जम्मू, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्य इसके उदाहरण हैं, जहां भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर करती रही है। उनका आरोप है कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे को लागू करना चाहती है और मशीन तंत्र के बल पर बिहार चुनाव जीता है।

तेजस्वी यादव ने दोहराते हुए कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार उनके साथ होते तो उन्हें ऐसा दिन नहीं देखना पड़ता।

अंत में तेजस्वी यादव ने धन्यवाद देते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहें और बिहार की 20 साल सेवा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *