United States: ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में 165 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद शुरुआत में इजरायल पर शक जताया गया, लेकिन इजरायल ने इस हमले में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया।
जब इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह हमला खुद ईरान की ओर से भी किया गया हो सकता है। हालांकि अब नई जांच में एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही है।
हमले से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें एक इमारत पर मिसाइल गिरती दिखाई दे रही है। मिसाइल गिरने के बाद आसपास के इलाके में घना धुआं फैल जाता है।
हमले को लेकर नई बहस
इस खुलासे के बाद अब इस हमले को लेकर नई बहस छिड़ गई है कि आखिर 165 से अधिक लोगों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा।
माना जा रहा है कि यह हमला असल में एक नेवल टारगेट को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन इसका असर पास के स्कूल पर पड़ गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही मिसाइल टॉमहॉक क्रूज मिसाइल जैसी लग रही है, जो मुख्य रूप से अमेरिका के पास होती है।
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर हमला हुआ वह ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक बेस के पास स्थित था, और उसके आसपास नेवल यूनिट की बैरक भी मौजूद थीं।
रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की ओर से अब तक इस्फहान के दक्षिण में लगभग 800 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में कोई हमला नहीं किया गया है।