Middle East War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का आज 11वां दिन है। इसी बीच ईरान के एक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पुल के नीचे छिपे ईरानी मिसाइल लॉन्चर को अमेरिकी मिसाइल से नष्ट करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।
28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव को अब 11 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान अमेरिकी सेना लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्च साइटों और संचार नेटवर्क पर एयरस्ट्राइक कर रही है।
Middle East War: मिसाइल लॉन्चरों की तलाश रहेगी जारी
अमेरिकी सेंटकॉम ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ईरान की सरकार मिसाइल लॉन्चरों को छिपा सकती है, लेकिन अमेरिकी सेना उन्हें ढूंढकर नष्ट कर देगी।
Middle East War: ट्रंप का बयान
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा के डोराल स्थित अपने गोल्फ क्लब में बयान दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि युद्ध लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।”
उन्होंने आगे कहा कि अब ईरान के पास न तो मजबूत नौसेना बची है, न ही संचार व्यवस्था और न ही प्रभावी वायु सेना। इसके साथ ही ईरान की ड्रोन बनाने वाली कंपनियां भी लगातार नष्ट की जा रही हैं।
ट्रंप के इस बयान पर ईरान के अर्धसैनिक संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष कब समाप्त होगा, इसका फैसला ट्रंप नहीं बल्कि ईरान करेगा।