बिहार के पटना में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिल सकता है रोजगार

Bihar: बिहार सरकार पटना के आसपास बेंगलुरु की तर्ज पर एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिटी विकसित करने की तैयारी में है। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार इस बड़ी योजना पर काम कर रही है।

 

इस परियोजना का उद्देश्य देश की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों को बिहार में निवेश के लिए आकर्षित करना है। अनुमान है कि इस सिटी के विकसित होने से लगभग एक लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

 

Bihar: बेंगलुरु मॉडल का अध्ययन करेगी सरकार

 

बिहार सरकार ने बेंगलुरु के मॉडल का अध्ययन करने का फैसला किया है। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देश पर उद्योग सचिव कुंदन कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम बेंगलुरु पहुंची है।

 

यह टीम वहां की इलेक्ट्रॉनिक सिटी की कार्यप्रणाली, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक व्यवस्था का अध्ययन करेगी और अपनी रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपेगी।

 

पटना में विश्वस्तरीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां

 

बिहार सरकार पटना के पास फिनटेक सिटी, लॉजिस्टिक पार्क और एजुकेशन सिटी जैसी परियोजनाओं पर भी काम कर रही है। बेंगलुरु की इलेक्ट्रॉनिक सिटी लगभग 800 एकड़ में फैली हुई है।

 

बिहार सरकार इसी मॉडल को ध्यान में रखते हुए पटना के पास एक विश्वस्तरीय आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स हब विकसित करना चाहती है। इसके अलावा कंप्यूटर, मोबाइल फोन, टेलीविजन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और डिजिटल कैमरा जैसे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण की भी संभावना है।

 

सरकार को उम्मीद है कि यह परियोजना बिहार में उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और राज्य को तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *