राष्ट्रपति ट्रंप की नई चाल: खार्ग द्वीप क्या बन रहा है नया युद्धक्षेत्र?

America: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की रणनीति को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने की संभावनाओं पर विचार किया था।

खार्ग द्वीप को लेकर अमेरिका और Iran के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर तक पहुंचता नजर आ रहा है।

यह द्वीप ईरान की आर्थिक जीवनरेखा माना जाता है, क्योंकि देश के लगभग 90% कच्चे तेल का निर्यात यहीं से होता है। खाड़ी क्षेत्र से मिल रही ताजा खुफिया जानकारी के अनुसार, ईरान इस रणनीतिक द्वीप को एक मजबूत सैन्य किले में बदल रहा है।

America: ईरान देगा करारा जवाब

संभावित खतरे को देखते हुए ईरान ने द्वीप की सुरक्षा कई स्तरों पर मजबूत कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समुद्र तटों पर भारी मात्रा में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, ताकि किसी भी उभयचर (amphibious) हमले को रोका जा सके।

अमेरिका का मानना है कि यदि खार्ग द्वीप उसके नियंत्रण में आ जाता है, तो वह ईरान पर दबाव बनाकर Strait of Hormuz को खोलने के लिए मजबूर कर सकता है। साथ ही, यह कदम वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर डालने वाला बड़ा रणनीतिक हथियार साबित हो सकता है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हालात में किसी भी जमीनी अभियान में भारी नुकसान की आशंका है।

क्या सोच रहा है अमेरिका?

अमेरिका के कुछ सहयोगी और रणनीतिक विशेषज्ञ इस संभावित सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन तैयारियों पर आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि केवल खार्ग द्वीप पर कब्जा करने से न तो हॉर्मुज संकट पूरी तरह सुलझेगा और न ही ईरान पर दीर्घकालिक दबाव बन पाएगा। उल्टा, इससे क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ सकता है।

इससे पहले 13  मार्च को अमेरिका द्वारा इस क्षेत्र में हवाई हमले किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं, जिनमें कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *