Monday, 23 November 2026
ताजा खबरें
● मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन● भारत-नेपाल संबंधों की सांस्कृतिक झलक: पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को त्रिवेणी का जल भेंट किया● बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब● राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा● भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ: भारत के लिए WTC की राह मुश्किल● मां के नाम योगी की भावुक पाती: संन्यास के बाद भिक्षा मांगने का प्रसंग याद किया, निराश्रित माताओं के लिए की अपील● बालेन शाह का भारत दौरा: मोदी से आज वार्ता, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर नजर● 2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

होम › देश

Reporter Diaries · 27 March 2026, 3:12 pm · 1 मिनट पढ़ें

सांकेतिक फोटो/AI

India: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। न

यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, जारी आदेश के अनुसार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है।

India: भारत सरकार का नया फैसला

इस बीच देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है।

खासकर होरमुज स्ट्रेट पर ईरान के प्रतिबंधों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। ऐसे में सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।

पेट्रोल और डिजल की किमत

नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। अगर प्रमुख शहरों में कीमतों की बात करें, तो पेट्रोल के दामों में हाल के दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपने दाम स्थिर रखे हैं, जिससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक कीमत हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम कीमत चंडीगढ़ में 94.30 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं डीजल की कीमतों में भी 27 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ। डीजल का सबसे ऊंचा भाव हैदराबाद में 95.70 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चंडीगढ़ में यह सबसे कम 82.45 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

सरकार की एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद बाजार की स्थिति पर वैश्विक हालात का असर साफ नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे: नितिन नवीन

भाजपा नेता नितिन नवीन ने तेलंगाना के करीमनगर में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2029 में फिर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।

23 Nov 2026
देश

बिसलेरी पानी विवाद: FSSAI की कार्रवाई, लैब रिपोर्ट और कंपनी का जवाब

बिसलेरी पानी विवाद की पूरी कहानी: गोवा प्लांट के नमूने, ब्रोमेट और PAHs की जांच, कंपनी की अपील, FSSAI की अभियोजन मंजूरी और पैकेज्ड पानी के नियमों में बदलाव का विस्तृत घटनाक्रम।

23 Nov 2026
देश

राजस्थान में ठंड का कहर: MP-छत्तीसगढ़ में बादलों से ठंड थमी, यूपी-बिहार में घना कोहरा

राजस्थान के माउंट आबू में पारा 3°C तक पहुंचने की खबर है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बादलों से रात की ठंड में नरमी और यूपी-बिहार में घने कोहरे की संभावना है।

23 Nov 2026
देश

2027 विधानसभा चुनाव: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों में तारीखों के एलान की तैयारी

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हैं। चुनाव कार्यक्रम जनवरी में और मतदान फरवरी-मार्च में होने की संभावना, आधिकारिक घोषणा का इंतजार।

22 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *