Greater Noida West: नर्क बना ला रेजिडेंशिया, 5 घंटे से बत्ती गुल; गर्मी से हाय तौबा

La Residentia: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित La Residentia (ला रेजिडेंशिया) सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से बिजली संकट ने निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार देर रात स्थिति और भी गंभीर हो गई, जब रात 9 बजे के बाद करीब 200 बार बिजली की आवाजाही हुई। साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इससे सोसाइटी में रहने वाले हजारों लोग भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए।

La Residentia: गर्मी से जूझते नजर आए लोग

सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ी। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति की समस्या पूरी तरह से दूर नहीं हो सकी थी। मामले में जब मेंटेनेंस कार्यालय से संपर्क किया गया, तो बताया गया कि ऊपरी स्तर से बिजली सप्लाई बाधित है और डीजी सिस्टम पर काम चल रहा है, जिसके चलते यह समस्या बनी हुई है।

La Residentia: गर्मी से लोगों की हालत खराब

भीषण गर्मी के बीच सोसाइटी के लोग अपने फ्लैट्स से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। बड़ी संख्या में लोग बालकनी, कॉमन एरिया और सोसाइटी की सड़कों पर टहलते और राहत तलाशते दिखाई दिए। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

La Residentia: सोसाइटी में बढ़ रही घटनाएं

चिंता की बात यह है कि हाल के दिनों में इसी सोसाइटी में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। कुछ समय पहले आग लगने से एक पूरा फ्लैट जलकर राख हो गया था। वहीं, शुक्रवार रात सोसाइटी के मार्केट क्षेत्र में भी आग लगने की घटना हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

सुविधा के नाम पर कुछ नहीं

निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस के नाम पर भारी-भरकम शुल्क वसूला जाता है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उनका कहना है कि चाहे फ्लैट खरीदने की बात हो या किराये पर रहने की, यहां की कीमतें बेहद ऊंची हैं, लेकिन सुविधाओं का स्तर निराशाजनक है। लोगों ने साफ कहा कि इस सोसाइटी में हर पल खतरे और असुविधा के बीच जीवन बिताना पड़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *