Vidyapati Janmasthali: मिथिला के विद्यापति जी की जन्मस्थली की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। जन्मस्थली के विकास करने को लेकर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने मंजूरी दे दी है। विद्यापति जी की जन्मस्थली बिस्फी को करीब 20 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इसकी जानकारी बिहार सरकार में उद्योग व पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी है।
Vidyapati Janmasthali का होगा विकास
उद्योग व पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है कि मिथिला के लोककवि बाबा विद्यापति जी की जन्मस्थली (मधुबनी जिलान्तर्गत विस्फी गांव) का विकास बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास कार्य पर 19.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पर्यटन मंत्री ने की घोषणा
नीतीश मिश्रा ने कहा, ”यह मेरा परम् सौभाग्य है कि मुझे बाबा विद्यापति जी की जन्मस्थली के विकास का अवसर प्राप्त हुआ है, जिसकी मांग लंबे समय से जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी लगातार की जाती रही है।”
आने वाले समय में इन जगहों पर होगा काम
इसके साथ ही आने वाले समय में समस्तीपुर जिला के तहत बाबा विद्यापति जी के निर्वाण स्थली विद्यापति ग्राम, उगना महादेव भवानीपुर व भैरवा महादेव विस्फी के विकास के लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कार्य योजना बनाई जा रही है।

RD Deskरिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com
इनकी सभी खबरें ›
अपनी राय दें