Saturday, 21 November 2026
ताजा खबरें
● पीएम मोदी ने Nitish Setu का किया उद्घाटन, बिहार को विकास परियोजनाओं की सौगात● CM Yogi Mother Final Rites: तस्वीरों में देखें सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा● मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, हरिद्वार में चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार● हैदराबाद में Meta ऑफिस में यूथ कांग्रेस की तोड़फोड़, अकाउंट बहाली के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम● IND vs NZ: तीसरे दिन 98 रन पर आउट हुए शुभमन गिल, जैकब डफी ने शतक से रोका● हरिद्वार पहुंची योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा, चंडी घाट पर अंतिम संस्कार● रामपुर विधानसभा: आजम खान का गढ़, आकाश सक्सेना की चुनौती और 2027 का सियासी समीकरण● CM Yogi Mother Death: अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कल हरिद्वार में होगा मां का अंतिम संस्कार

होम › Web Stories

CM Yogi Mother Final Rites: तस्वीरों में देखें सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा

RD Desk · 21 November 2026, 2:43 pm · 1 मिनट पढ़ें

CM Yogi Mother Final Rites: तस्वीरों में देखें सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा

CM Yogi Mother Final Rites: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अपनी दिवंगत मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत, राजनीतिक नेता और आम लोग मौजूद रहे। मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह रुमाल से अपने आंसू पोंछते नजर आए।

मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन के दौरान भावुक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मां सावित्री देवी के अंतिम दर्शन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट लाया गया। यहां अंतिम संस्कार के दौरान कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज समेत कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।


CM Yogi Mother Final Rites photo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “मां प्रभु श्रीराम के पावन चरणों में परम शांति प्राप्त करें।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य निधि है, जिसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उनके जाने से जीवन में जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।”

सावित्री देवी के अंतिम दर्शन और विदाई के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी भावुक नजर आए। मां को अंतिम विदाई देते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सावित्री देवी का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार लाया गया, जहां चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

पीएम मोदी ने Nitish Setu का किया उद्घाटन, बिहार को विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। बिहार में हाईवे, ऊर्जा, ई-बस और आवास से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

21 Nov 2026
न्यूज

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, हरिद्वार में चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मां के अंतिम दर्शन करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए और अर्थी को कंधा दिया।

21 Nov 2026
न्यूज

हरिद्वार पहुंची योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा, चंडी घाट पर अंतिम संस्कार

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट पहुंची। अंतिम यात्रा में नेता, ग्रामीण और साधु-संत शामिल हुए।

21 Nov 2026
प्रदेश

CM Yogi Mother Death: अपने पैतृक गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कल हरिद्वार में होगा मां का अंतिम संस्कार

CM Yogi Mother Death: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। अंतिम संस्कार 21 नवंबर को सुबह 10 बजे हरिद्वार के चंडीघाट पर होगा।

20 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *