Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

Farmers: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खोल दिया खजाना

RD Desk · 16 August 2024, 2:33 pm · 1 मिनट पढ़ें

Farmers: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने खोल दिया खजाना

Farmers: बिहार सरकार ने राज्य के किसानों बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार के सहकारिता, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार ने शुक्रवार को बिहार के किसानों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। उन्होंने “मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना” का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने में मदद के लिए राज्य के सभी प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी (पैक्स) को 15 लाख रुपये प्रति पैक्स की राशि दी गई है।

बिहार के Farmers के लिए खुशखबरी

उन्होंने कहा कि राज्य के छोटे किसान बड़ी मशीनें खरीदने में सक्षम नहीं थे, अब “मुख्यमंत्री हरित कृषि यंत्र योजना” के तहत किसान मशीनें खरीद पा रहे हैं। इसका लाभ राज्य के किसानों में दिख रहा है। इससे किसान आधुनिक खेती कर रहे हैं और कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर रहे हैं। अभी बिहार के पैक्स द्वारा किसानों से धान और गेहूं खरीदा जा रहा था। इसके अलावा अगर किसानों को रेलवे टिकट, हवाई टिकट और अन्य सामान खरीदना है, तो हर पैक्स कार्यालय के पास जन औषधि केंद्र खोला जाएगा।

Farmers को कैसे मिलेगा फायदा?

इस दौरान उन्होंने बताया कि समितियों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रबंधकीय अनुदान मद में गत वर्ष 141 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि इस वर्ष अब तक 46 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। सहकारी समितियों में भंडारण क्षमता का सृजन प्रदेश की सहकारी समितियों में 7056 गोदामों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, इससे 15.67 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का सृजन हुआ है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-24 में 169 करोड़ की लागत से 325 गोदामों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2024-25 में 205 गोदामों का चयन कर गोदाम निर्माण हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इससे 2.36 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता का सृजन होगा।

प्रेम कुमार ने बताया कि बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत राज्य के 20 जिलों के 300 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इसमें 41,728 सब्जी उत्पादक किसान सदस्य बन चुके हैं। पटना, तिरहुत एवं मिथिला सब्जी संघों ने योजना के प्रारंभ (मार्च 2019) से अब तक 74,251 मीट्रिक टन सब्जी के कारोबार से 130 करोड़ रुपये का कारोबार क‍िया है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *