Sunday, 08 November 2026
ताजा खबरें
● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी● मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित● यूपी चुनाव 2027: सुल्तानपुर की पांच सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानिए 2022 के नतीजे और सियासी समीकरण● यूपी चुनाव 2027: अयोध्या की पांच सीटों पर 2022 में भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला● यूपी चुनाव 2027: बाराबंकी की छह सीटों पर 2022 में कांटे की टक्कर, कहीं 217 तो कहीं 261 वोट से हुआ फैसला● यमन में सऊदी हवाई हमलों का आरोप, 11 की मौत; पांच घर तबाह● बिहारियों के अपमान और श्रीराम पर टिप्पणी से भड़के संजय सरावगी, कांग्रेस से माफी की मांग

होम › न्यूज

Gold, Cash, and Corruption:भोपाल के जंगल में इनोवा से बरामद हुआ खजाना, 52 किलो सोना और 11 करोड़ नगदी!

Khusboo Tomar · 20 December 2024, 1:17 pm · 1 मिनट पढ़ें

Gold, Cash, and Corruption:भोपाल के जंगल में इनोवा से बरामद हुआ खजाना, 52 किलो सोना और 11 करोड़ नगदी!

Gold, Cash, and Corruption: भोपाल के मंडोरी इलाके के जंगल मैं आयकर विभाग को मिली गुप्त सूचना ने एक बड़े खुलासे का रास्ता खोला। गुरुवार रात आयकर टीम ने इनोवा कार में 52 किलो सोना और 11 करोड रुपए नगद बरामद किए। इस घटना ने राज्य में काले धन और भ्रष्टाचार के जाल की ओर इशारा किया है।

Gold, Cash, and Corruption: गुप्त सूचना और बड़ी कार्यवाही

आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि जंगल में खड़ी एक कर में बड़ी मात्रा में कैश और संपत्ति छुपाई गई है। गुरुवार रात करीब 2:00 जब आयकर की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से 100 पुलिसकर्मी और 30 गाड़ियां तैनात थी। इस बात से साफ हुआ कि पुलिस को इसकी जानकारी थी।

Gold, Cash, and Corruption: सोना और नकदी: कहां से आई है संपत्ति

जांच में खुलासा हुआ की इनोवा कार चेतन गौर नाम के व्यक्ति की हैं, जो आरटीओ के पूर्व आरक्षण सौरभ शर्मा का करीबी है। बरामद सोने की कीमत करीब 40.47 करोड रुपए बताई जा रही हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नकदी और सोने का असली मालिक कौन है और इसका इस्तेमाल कहां होना था।

Gold, Cash, and Corruption: शीशा तोड़कर मिला खजाना

कार पूरी तरह से लॉक थी। आयकर विभाग ने गनमैन की बंदूक के बट से कार का शीशा तोड़ा। बैग में 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए नकद थे। वहां मौजूद टीम को तुरंत इसकी गिनती करनी पड़ी और संपत्ति को जब्त कर लिया गया।

कांग्रेस का तंज: बड़ी मछलियां पकड़ी जाए

इस घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह महज एक छोटा मामला है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नें कहा, ” भोपाल में रियल एस्टेट और बिल्डर के पास हजारों करोड़ों की बेईमानी संपत्ति छिपी है। सरकार को बड़ी मछलियों को पकड़ने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नाम भी लिए और कहा कि भाजपा सरकार के प्रभावित लोगों की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए।

सरकार का जवाब: जीरो टॉलरेंस पर काम

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, “इडी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियां पूरी पारदर्शिता और कड़े कदम उठा रही हैं। यह कार्रवाई इसी का उदाहरण है।

सौरभ शर्मा के घर से भी करोड़ों रुपए का खुलासा

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त टीम ने छापा मारा, जहां से 2.85 करोड रुपए नगद, 50 लाख के गहने और चांदी का सिल्लियां बरामद हुई। इसके अलावा, करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले।

51 ठिकानों पर छापेमारी के तार

आयकर विभाग कैसे बड़े कार्यवाही का हिस्सा भोपाल और इंदौर में 51 ठिकानों पर चल रही छापामारी है। इसमें कई बड़े रियल स्टेट ग्रुप और बिल्डर के नाम सामने आए हैं। यह मामला सिर्फ एक कार से सोना और नगदी मिलने का नहीं है, बल्कि इससे जुड़े नाम और उनकी संपत्ति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी

राजस्थान हाईकोर्ट ने मस्जिदों और अन्य निर्माणों से जुड़े पांच मामलों में प्रभावित पक्ष को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने और कानूनी प्रक्रिया के पालन का निर्देश दिया।

07 Nov 2026
प्रदेश

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA

उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 58 की जगह 63 प्रतिशत DA मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और नवंबर के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा।

07 Nov 2026
प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *