Monday, 02 November 2026
ताजा खबरें
● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास● CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात● गरीबी के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, 49.6 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी, लेकिन क्या सचमुच खत्म हो गई गरीबी?● UP Vidhansabha Chunav 2027: श्रावस्ती की दोनों सीटों पर 2022 में रोचक रहा था मुकाबला, जानें समीकरण● Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था● Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

होम › प्रदेश

● लाइव CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

RD Desk · 02 November 2026, 6:01 pm · 1 मिनट पढ़ें

CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर दौरे के दौरान शहर को 1,375 करोड़ रुपये से अधिक की जल निकासी और सीवरेज परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोरधैया नाला परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया, जबकि 880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले द्वितीय चरण, गोरखपुर सीवरेज योजना (जोन-ए3) और गोरधैया नाले के समानांतर बनने वाली सर्विस रोड का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले शुरू हुई यह परियोजना शहर के उत्तरी हिस्से के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। लंबे समय से जलभराव और खराब जल निकासी की समस्या झेल रहे इलाकों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा।

CM Yogi: पहले चरण में क्या हुआ तैयार?

सरकारी जानकारी के अनुसार, पहले चरण में लगभग 7.75 किलोमीटर लंबा आरसीसी नाला बनाया गया है। इसके अलावा इंटरसेप्टर ट्रंक सीवर लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, पंपिंग स्टेशन और अन्य आवश्यक ढांचागत कार्य भी पूरे किए गए हैं।

दूसरे चरण में 45 हजार नए सीवर कनेक्शन

दूसरे चरण के तहत 17 कैचमेंट क्षेत्रों में करीब 342 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ लगभग 45 हजार नए सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से करीब ढाई से तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और शहर की जल निकासी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और व्यवस्थित होगी।

जलभराव और बीमारियों से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरधैया नाला परियोजना केवल जल निकासी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शहर को जलभराव, गंदगी और जलजनित बीमारियों से भी राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर सीवरेज नेटवर्क बनने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

CM Yogi: नाले के किनारे बनेंगी सड़कें

परियोजना के तहत गोरधैया नाले के दोनों किनारों पर सड़कें विकसित की जाएंगी। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ शहर का पर्यावरण और सौंदर्य भी बेहतर होगा।

गोरखपुर के विकास पर बोले मुख्यमंत्री

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गोरखपुर ने चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग, रोजगार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूर्वांचल के इस प्रमुख शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

किसानों के लिए राहत का भरोसा

मुख्यमंत्री ने हाल की बेमौसम बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार प्रभावित किसानों को राहत पैकेज और मुआवजा उपलब्ध कराएगी।

दीपावली पर दिया सामाजिक संदेश

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि त्योहार की खुशियां जरूरतमंद परिवारों के साथ भी साझा करें। उन्होंने मंदिरों, शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी आह्वान किया।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026
प्रदेश

UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

रिपोर्टर डायरीज | गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र को 287 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं…

02 Nov 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *