Australia-India Women Cricket: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

Australia-India Women Cricket: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 36.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

Australia-India Women Cricket: लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी

 

252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान Alyssa Healy अपने आखिरी सीरीज मुकाबले में सिर्फ 6 रन बनाकर 21 के कुल स्कोर पर आउट हो गईं।

 

इसके बाद Phoebe Litchfield और Georgia Voll ने दूसरे विकेट के लिए 119 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। लिचफिल्ड ने 62 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

 

जॉर्जिया वॉल ने इसके बाद Beth Mooney के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। वॉल ने बेहतरीन शतक जड़ते हुए 82 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था।

 

मोनी ने 31 रन का योगदान दिया, जबकि Annabel Sutherland ने 10 रन बनाए। Ashleigh Gardner 19 रन बनाकर नाबाद रहीं और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

भारत की ओर से काश्वी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़ को 1 सफलता मिली।

 

Australia-India Women Cricket: अच्छी शुरुआत, बीच में लड़खड़ाई टीम

 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 251 रन बनाए। Pratika Rawal और Smriti Mandhana ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। मंधाना ने 31 रन बनाए, जबकि प्रतीका 52 रन बनाकर आउट हुईं।

 

Jemimah Rodrigues 11 रन ही बना सकीं। दीप्ति शर्मा भी 1 रन पर आउट हो गईं, जिससे टीम 103 रन पर 4 विकेट गंवाकर संकट में आ गई।

 

कप्तान Harmanpreet Kaur ने जिम्मेदारी संभालते हुए 70 गेंदों पर 54 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने छोटे-छोटे साझेदारी कर टीम को 250 के पार पहुंचाया।

 

अमनजोत कौर (13), Richa Ghosh (22), काश्वी गौतम (25) और क्रांति गौड़ (19) ने उपयोगी योगदान दिया। डेब्यू कर रहीं वैष्णवी शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर, अलाना किंग और सदरलैंड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मेगन स्कट और निकोला कैरी को 1-1 सफलता मिली।

 

Australia-India Women Cricket: सीरीज का निर्णायक मुकाबला 1 मार्च को

 

तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की बढ़त के साथ पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *