Saturday, 21 November 2026
ताजा खबरें
● Nitish Setu के लोकार्पण पर निशांत कुमार ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि● पीएम मोदी ने Nitish Setu का किया उद्घाटन, बिहार को विकास परियोजनाओं की सौगात● CM Yogi Mother Final Rites: तस्वीरों में देखें सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा● मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, हरिद्वार में चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार● हैदराबाद में Meta ऑफिस में यूथ कांग्रेस की तोड़फोड़, अकाउंट बहाली के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम● IND vs NZ: तीसरे दिन 98 रन पर आउट हुए शुभमन गिल, जैकब डफी ने शतक से रोका● हरिद्वार पहुंची योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा, चंडी घाट पर अंतिम संस्कार● रामपुर विधानसभा: आजम खान का गढ़, आकाश सक्सेना की चुनौती और 2027 का सियासी समीकरण

होम › प्रदेश

Nitish Setu के लोकार्पण पर निशांत कुमार ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

RD Desk · 21 November 2026, 4:31 pm · 1 मिनट पढ़ें

Nitish Setu के लोकार्पण पर निशांत कुमार ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

Nitish Setu: बिहार में बुनियादी ढांचे और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस पुल का लोकार्पण किया। इसका नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया।

निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह पुल उनके नेता और पिता नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। उनके नाम पर पुल का नामकरण करना बिहार के विकास में उनके 20 वर्षों के परिश्रम को सम्मान देने जैसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने शुरुआत से ही पुल-पुलियों और सड़कों के निर्माण पर जोर दिया तथा शहरी क्षेत्रों से लेकर गांवों तक सड़क नेटवर्क के विस्तार का काम किया।

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास सेतु साबित होगा। उनके मुताबिक, इससे क्षेत्र में उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने इस दूरदर्शी परियोजना को जमीन पर उतारने के लिए नीतीश कुमार का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

निशांत कुमार ने अपने संदेश में कहा कि बिहार बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत आधारभूत संरचना और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास एवं समृद्धि के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल को उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को सुगम बनाने वाली अहम परियोजना माना जा रहा है। इसके शुरू होने से संबंधित इलाकों में संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन केबल-स्टे ब्रिज का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इन पहलों को बिहार के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है…

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

पीएम मोदी ने Nitish Setu का किया उद्घाटन, बिहार को विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। बिहार में हाईवे, ऊर्जा, ई-बस और आवास से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

21 Nov 2026
Web Stories

CM Yogi Mother Final Rites: तस्वीरों में देखें सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के दौरान सीएम योगी भावुक हो गए।

21 Nov 2026
न्यूज

मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, हरिद्वार में चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। मां के अंतिम दर्शन करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए और अर्थी को कंधा दिया।

21 Nov 2026
न्यूज

हरिद्वार पहुंची योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा, चंडी घाट पर अंतिम संस्कार

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट पहुंची। अंतिम यात्रा में नेता, ग्रामीण और साधु-संत शामिल हुए।

21 Nov 2026