Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

BIHAR: रहस्यमयी बुखार से अररिया में मची हलचल, तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद गांव में खौफ जांच में जुटा प्रशासन

Khusboo Tomar · 04 September 2024, 5:22 am · 1 मिनट पढ़ें

BIHAR: रहस्यमयी बुखार से अररिया में मची हलचल, तीन  मासूम बच्चों की मौत के बाद गांव में खौफ जांच में जुटा प्रशासन

अररिया (बिहार) – बिहार के अररिया जिले के रानीगंज गांव में पिछले तीन दिनों में रहस्यमयी बुखार से तीन बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों के परिवारवालों का कहना है कि उनके बच्चों की मौत एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) या दिमागी बुखार के कारण हुई है, जिसे स्थानीय भाषा में “चमकी बुखार” भी कहा जाता है। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि विशेषज्ञ अभी मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

मृतकों में ख़ास तौर पर शामिल है 10 साल से कम उम्र के बच्चें

मृतकों की पहचान रौनक कुमार (4), अंकुश कुमार (2 महीने) और गौरी कुमार (7) के रूप में हुई है। रौनक की मौत शनिवार को हुई, जबकि अंकुश और गौरी की मौत क्रमशः रविवार और सोमवार को हुई|

गांव में फैला डर का माहौल

गांव में रहस्यमयी बुखार की वजह से लोग काफी डर और चिंता में हैं। बच्चों की अचानक मौत से गांव के लोगों में दहशत फैल गई है, खासकर उन परिवारों में जिनके छोटे बच्चे हैं। लोग अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित हैं और हर कोई यही सोच रहा है कि कहीं उनके बच्चे भी इस बुखार की चपेट में न आ जाएंगांव में इस वक्त अफवाहों का भी दौर चल रहा है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। कुछ लोग इसे “चमकी बुखार” मान रहे हैं, जो पहले भी बच्चों की जान ले चुका है।ग्रामीणों का डर इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि अभी तक बुखार का सही कारण पता नहीं चल पाया है। लोगों को चिंता है कि जब तक सही वजह सामने नहीं आती, तब तक और बच्चों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

आख़िर क्या है जिलाधिकारियों का बयान

अररिया की जिलाधिकारी (डीएम) इनायत खान ने बताया ,पिछले तीन दिनों में रानीगंज गांव में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। परिवारवालों ने बताया है कि बच्चों को खांसी, जुकाम और निमोनिया जैसे लक्षण थे। स्थिति की जांच के लिए और इसी तरह के लक्षणों वाले मरीजों की पहचान के लिए एक चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गांव में भेजी गई है।

चिकित्सकों की टीम कर रही है निगरानी

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सिविल सर्जन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, बच्चों की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है क्योंकि उनके परिवारवालों ने पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया।गांव के तीन अन्य बच्चों को भी निमोनिया जैसे लक्षण होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इनायत खान ने कहा, “हम स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और बच्चों की मौत के सही कारण का पता विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

गांव में रहस्यमयी बुखार के चलते फैली चिंता और बच्चों की मौत के कारण प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने तक ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *