बागपत में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 10 घायल

Baghpat: जिला बागपत के कस्बा टटीरी स्थित कबीर कॉलोनी में नाली के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते वह हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हो गए।

 

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बागपत में भर्ती कराया गया।

 

Baghpat: नाली को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नाली के पानी की निकासी को लेकर मोनू पक्ष और जोनी पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

 

शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई।

 

दोनों पक्षों के लोग घायल

मोनू पुत्र सुभाष के पक्ष से मोनू, मदन, विशाल, सोनिया और कार्तिक घायल हुए, जबकि जोनी पुत्र राजेंद्र के पक्ष से जोनी, सोनू, गौरव, सोनिया और वाशू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

 

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कोतवाली बागपत में शिकायत दर्ज कराई है। टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *