Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › Cricket

Breaking News: बांग्लादेश नहीं खेलेगा T-20 World Cup, भारत में खेलने से किया इनकार

RD Desk · 22 January 2026, 11:13 am · 1 मिनट पढ़ें

Breaking News: बांग्लादेश नहीं खेलेगा T-20 World Cup, भारत में खेलने से किया इनकार

T-20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले ही एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। बांग्लादेश ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही यह तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

T-20 World Cup: बांग्लादेश ने की थी ये मांग

दरअसल, बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले अपने टी-20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खारिज कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश को एक दिन का अतिरिक्त समय दिया था, लेकिन तय समय के भीतर भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला। ऐसे में बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया है।

BCB ने इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार के साथ दोबारा बातचीत के लिए और समय मांगा था। बोर्ड का कहना है कि अगर सरकार भारत जाने की अनुमति नहीं देती है, तो ICC को वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करना पड़ेगा।

T-20 World Cup: IPL से जुड़ा है विवाद का कारण

इस पूरे विवाद की जड़ IPL 2026 से जुड़ा एक फैसला बताया जा रहा है। बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। यह कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश के बाद उठाया गया।

बताया जा रहा है कि यह फैसला बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा की घटनाओं के मद्देनज़र लिया गया। इससे नाराज़ होकर बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर रोक लगा दी।

T-20 World Cup: वेन्यू बदलने की मांग खारिज

इसके बाद सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू को भारत से बदलने की मांग रखी। हालांकि International Cricket Council (ICC) ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया, जिसके चलते अब बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

विदेश

यमन में सऊदी हवाई हमलों का आरोप, 11 की मौत; पांच घर तबाह

यमन की राजधानी सना के पास अश शर्याह गांव में हवाई हमलों में 11 लोगों की मौत और पांच घर तबाह होने की खबर है। हूती मीडिया ने सऊदी विमानों पर आरोप लगाया है, हालांकि हमलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई।

07 Nov 2026
Cricket

दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

07 Nov 2026
Cricket

IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs NZ ODI: ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया। न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर भारत ने 5 मैचों…

04 Nov 2026
विदेश

अमेरिका में छाया देसी तड़का: पिया, सुहास, रो खन्ना जीते; विवेक और सरिता को झटका

US Midterm Election 2026: अमेरिका के मध्यावधि चुनाव ( US Midterm Election 2026) के नतीजे आ रहे हैं और इस बार सबसे बड़ी चर्चा भारतीय मूल के उम्मीदवारों…

04 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *