Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

Brace for the Freeze:उत्तर भारत में बढ़ेगी सर्दी की मार, तापमान 4°C तक गिरने की संभावना।

Khusboo Tomar · 30 December 2024, 3:59 am · 1 मिनट पढ़ें

कोहरे की वापसी से बढ़ेगी मुश्किलें, तापमान में गिरावट का अनुमान

Brace for the Freeze: साल 2025 की शुरुआत बेहद सर्द होने जा रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। घने कोहरे और सर दबाव के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Brace for the Freeze: कोहरे और शीतलहर का कहर: दिन और रात दोनों ठंडे

सोमवार से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे का दौर जारी है। विशेष विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे की यह स्थिति न केवल सुबह के समय बल्कि रात में भी बनी रह सकते हैं। ठंड बढ़ने के साथ-साथ शीतलहर की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। IMD ने कहा कि यह स्थिति 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

Brace for the Freeze: यूपी का पर 6 डिग्री सेल्सियस गिरने का असर

उत्तर प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप तेज होता जा रहा है। अगले 5 दिनों में यह तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के घने कोहरे के साथ-साथ रात में तेज ठंड पड़ेगी। ऐसे में स्वास्थ्य और यातायात के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

 मध्य और पूर्वी भारत में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सिर्फ उत्तर भारत में नहीं, बल्कि मध्य और पूर्वी भारत भी इस कड़ाके की ठंड से अछूता नहीं है। IMD के अनुसार, मध्य भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं पूर्वी भारत में भी तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। ठंड हवाओं और गिरते तापमान यहां के मौसम को और कठिन बना देंगे। 6 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इससे हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड जैसे इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के संकेत मिले है।

शीतलहर का कहर जारी, सावधान रहें

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का खतरा जताया है और लोगों को सटक रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह रात के समय ठंड ज्यादा असर कर रही है। बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहने और ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतें। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर का महीना इस बार बेहद ठंडा गुजरेगा। आने वाले हफ्तों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

दिल्ली की सर्दी: ठंड से बचने के लिए तैयार रहे

दिल्ली और एनसीआर में इस बार ठंड में लोगों को पूरी तरह जकड़ लिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मध्य नजर ठंड से बचने के सभी उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। इस बार सर्दी लंबी खिंच सकती है कि लोगों को सटक रहने और गर्म कपड़ों पर खास ध्यान देने की जरूरत बताई हैं।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *