Dense Fog Alert: कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, तापमान गिरा, अलर्ट जारी

Dense Fog Alert: बिहार में सर्दी का कर जा रहे हैं। खासतौर पर भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे की वजह से सुबह और शाम के समय सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने के कारण लोगों को यात्रा में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dense Fog Alert: तापमान में मामूली सुधार, लेकिन ठंड से राहत नहीं

बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रोहतास के डेहरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना में यह 10.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। हालांकि कुछ इलाकों में तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री की मामूली वृद्धि हो सकती है।

Dense Fog Alert: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

हाल ही में पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी का असर बिहार पर देखने लगा है। बर्फबारी भले ही थम चुकी है, लेकिन ठंडी पछुआ हवाएं अभी भी प्रदेश को कांपकंपा रही हैं।

 क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दो-तीन दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दिखने की संभावना है। धूप खिलने से दिन में थोड़ी राहत जरूरी मिलेगी, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

ठंड से बचने के लिए तैयार रहे

दिल्ली और एनसीआर में इस बार ठंड में लोगों को पूरी तरह जकड़ लिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के मध्य नजर ठंड से बचने के सभी उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। इस बार सर्दी लंबी खिंच सकती है कि लोगों को सटक रहने और गर्म कपड़ों पर खास ध्यान देने की जरूरत बताई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *