Monday, 16 November 2026
ताजा खबरें
● मेगास्पीड ने एलिस हुआंग के कंपनी छोड़ने की पुष्टि की, जेनसेन हुआंग विवाद के बीच दिया बयान● Chhath Mahaparv: संध्या अर्घ्य संपन्न, कल उषा अर्घ्य के साथ होगा समापन● मुंबई में BMC ऑफिस और PNB बैंक को Bomb Threat, तलाशी में नहीं मिला विस्फोटक; Hoax Mail निकला धमकी भरा ईमेल● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल

होम › न्यूज

Bihar: दरभंगा में कोसी तटबंध टूटा, बाढ़ से हजारों लोग बेघर

Khusboo Tomar · 01 October 2024, 7:25 am · 1 मिनट पढ़ें

बिहार मानसून:कैमूर में करकटगढ़ वाटरफॉल पर फंसे 11 युवकों, NDRF ने बचाया

Darbhanga Flood: बिहार के दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के भुवौल में रविवार देर रात को पश्चिमी कोसी तटबंध टूटने से इलाके में भयंकर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ पीड़ितों में अफरातफरी का माहौल है और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों और सामान को छोड़कर उसे स्थान पर शरण लेने के लिए मजबूर हैं ।

Darbhanga Flood:बाढ़ पीड़ितों की हालात हैं गंभीर

बाढ़ पीड़ित अपने घरों की छतों पर खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप में समय बिताने को मजबूर है। कुछ लोग घर के अंदर ही चौकी पर रात गुजारने के लिए मजबूर हुए। सुबह होते ही एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में मदद की ।

Darbhanga Flood:तटबंध टूटते ही मची अफरा तफरी

खैसा के बाढ़ पीड़ितों ने बताया की आधी रात को कोसी तटबंध के टूटते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे । फूलों देवी अनवरी खातून और अनिशा खातून ने बताया कि वह बाल-बच्चों के साथ घर के सामानों को छोड़कर पास के ही घर की छत पर शरण लेने को मजबूर हो गए । बाद में उनका सारा सामान बह गया और अब वह अपने घर के सामानों के लिए परेशान है।

Darbhanga Flood:गांव में लोगों की भयावह स्थिति

गांव के पूर्व प्रमुख अब्दुल सलाम ने कहा ,कि गांव की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है । हर घर में बाढ़ का पानी घुस चुका है और लोग जान बचाने के लिए उनसे स्थान की ओर भाग रहे हैं। कई परिवार जमालपुर कोसी तटबंध पर रात से ही रह रहे हैं । परिवारो की स्थति बहुत ही खराब है और एक बार फिर सभी को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

Darbhanga Flood:क्यों हो रही है प्रशानिक मदद की कमी

मो. इजहार ने बताया कि, सुबह तक प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। लोग दिनभर बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर रहे और बच्चे भूख से बिलख रहे थे। बच्चो की हालत काफी खराब हो गयी है वे बिना कुछ खाये रात से परेशान है और प्रशासन को लोगों की कोई परवाह ही नही है।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *