Freezing Cold in UP: उत्तर प्रदेश में ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और रात के समय ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। गर्म कपड़े पहनने से लेकर रूम हीटर, ब्लोअर और आग जलाकर अपने आप को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।
Freezing Cold in UP: लखनऊ में तापमान रिकॉर्ड गिरावट पर
राजधानी लखनऊ में ठंड अपने चरम पर है। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जबकि अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री पर सिमट गया। शहर में दिन और रात के तापमान में लोगों को जबरदस्ती घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। अयोध्या के आसपास के जिलों में भी यही हाल है। ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
Freezing Cold in UP:स्कूलों में छुट्टी, ठंड का कहर जारी
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। प्रशासन में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ाने की संभावना है। लोगों को अलर्ट रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
पश्चिमी यूपी में कोहरा, पूर्वी यूपी में शीत दिवस का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी यूपी में 4 जनवरी को सुबह और रात के समय हल्के और मध्यम कोहरे की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिला है। खासतौर पर रात के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है।
इन जिलों में शीत दिवस का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिले में शीत दिवस की संभावना जताई गई है। इसके अलावा संत रविदास नगर जौनपुर रायबरेली अमेठी और आसपास के इलाकों में भी शीत लहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।
घाना कोहरा छाने वाले जिले
प्रयागराज, मुजफ्फरपुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जैसे इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चलाना चुनौती पूर्ण हो सकता है वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।