Sunday, 08 November 2026
ताजा खबरें
● गढ़चिरौली के बिनागुंडा में 40 साल बाद पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’, गोलियों की जगह गूंजे पटाखे● यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी● सौवें वर्ष की दहलीज़ पर आडवाणी: एक विचार, एक यात्रा, एक युग● गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए● पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी● मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित

होम › प्रदेश

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए

RD Desk · 08 November 2026, 2:27 pm · 1 मिनट पढ़ें

computer-smartphone-mobile-writing-screen-technology-721868-pxhere.com

पहले खाते से निकाले 999 रुपये, फिर मदद के नाम पर मोबाइल दबवाकर लगा दी हजारों की चपत; पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर। साइबर अपराधियों ने अब ठगी का नया तरीका अपनाकर आम लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बैंक के कस्टमर केयर के नाम पर मदद का झांसा देकर ठगों ने मीरगंज क्षेत्र से जुड़े एक ग्रामीण के खाते से 51 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जब तक अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक उसके खाते से रकम निकल चुकी थी। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, तेजी बाजार थाना क्षेत्र के अधकचा गांव निवासी अखिलेश कुमार मौर्य पुत्र कल्पनाथ मौर्य का बचत खाता मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में संचालित है। पीड़ित अखिलेश कुमार मौर्य ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब तीन बजे उनके बैंक खाते से अचानक 999 रुपये कट गए।

खाते से रुपये निकलने का मैसेज मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां से संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें गूगल पर उपलब्ध नंबरों के माध्यम से संपर्क करने को कहा गया। इसके बाद पीड़ित ने गूगल से मिले एक नंबर पर फोन किया, जहां से उसे दूसरे मोबाइल नंबर पर बात करने के लिए कहा गया।

पीड़ित के मुताबिक, दूसरे नंबर पर बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को मददगार बताते हुए मोबाइल पर कुछ नंबर दबाने के निर्देश दिए। जैसे ही अखिलेश ने बताए गए नंबर दबाए, उनके बैंक खाते से देखते ही देखते 51 हजार रुपये निकल गए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। इस तरह कस्टमर केयर से मदद लेने की कोशिश उनके लिए हजारों रुपये की चपत बन गई।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए ठगी के जरिए निकाली गई 51 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कराने, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा संबंधित बैंक खातों को तत्काल सीज कराने की मांग की है, ताकि ठगी की रकम को आगे दूसरे खातों में स्थानांतरित होने से रोका जा सके।

इस संबंध में साइबर थाना जौनपुर के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि यदि पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया है तो मामले की जांच-पड़ताल कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट में पराली जलाने के 3,307 मामले दर्ज हैं। राज्य में 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 32.50 लाख रुपये वसूले गए। पटियाला में 196 घटनाएं सामने आईं।

08 Nov 2026
प्रदेश

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी

राजस्थान हाईकोर्ट ने मस्जिदों और अन्य निर्माणों से जुड़े पांच मामलों में प्रभावित पक्ष को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने और कानूनी प्रक्रिया के पालन का निर्देश दिया।

07 Nov 2026
प्रदेश

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA

उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 58 की जगह 63 प्रतिशत DA मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और नवंबर के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा।

07 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *