Sunday, 08 November 2026
ताजा खबरें
● गढ़चिरौली के बिनागुंडा में 40 साल बाद पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’, गोलियों की जगह गूंजे पटाखे● यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी● सौवें वर्ष की दहलीज़ पर आडवाणी: एक विचार, एक यात्रा, एक युग● गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए● पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी● मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित

होम › प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं

RD Desk · 08 November 2026, 2:24 pm · 1 मिनट पढ़ें

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी

Punjab Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की कार्रवाई के बावजूद खेतों में आग लगाने के हजारों मामले सामने आए हैं। बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पराली जलाने की कुल 3,307 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 2,903 मामलों में खेतों का निरीक्षण किया गया और 1,275 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है।

60.60 लाख रुपये का जुर्माना, 32.50 लाख की वसूली

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने के मामलों में पर्यावरण मुआवजे (EC) के तहत कुल 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 32.50 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा 870 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं और 1,004 मामलों में रेड एंट्री की कार्रवाई हुई है। प्रशासन की ओर से 1,102 चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।

पटियाला में पराली जलाने की 196 घटनाएं

पटियाला जिले में अब तक पराली जलाने की 196 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 157 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जबकि 94 स्थानों पर खेतों में पराली जलाने की पुष्टि हुई है। जिले में पर्यावरण मुआवजे के तहत 68 मामलों में कुल 3 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 1 लाख 25 हजार रुपये की वसूली की गई है।

पटियाला जिले में पराली जलाने के मामलों को लेकर 77 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, 33 मामलों में रेड एंट्री की गई है और 185 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

तरनतारन में सबसे ज्यादा 623 मामले

रिपोर्ट के अनुसार, तरनतारन जिला 623 मामलों के साथ राज्य में पहले स्थान पर है। फिरोजपुर में 435, संगरूर में 294, बठिंडा में 274 और अमृतसर में 235 मामले दर्ज किए गए हैं। पटियाला जिले में 196 मामले सामने आए हैं।

राज्य में कार्रवाई का पूरा ब्योरा

  • पराली जलाने की कुल घटनाएं: 3,307
  • खेतों का निरीक्षण: 2,903
  • आग लगाने की पुष्टि वाले स्थान: 1,275
  • पर्यावरण मुआवजे के मामले: 1,193
  • कुल लगाया गया जुर्माना: 60.60 लाख रुपये
  • कुल वसूली: 32.50 लाख रुपये
  • दर्ज एफआईआर: 870
  • रेड एंट्री: 1,004
  • चेतावनी नोटिस: 1,102

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2026 तक की स्थिति पर आधारित है। आंकड़े बताते हैं कि पराली जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई जारी है, लेकिन राज्य के कई जिलों में अब भी खेतों में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026
प्रदेश

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए

जौनपुर में बैंक कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर तलाशने के दौरान साइबर ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित के खाते से पहले 999 और फिर 51 हजार रुपये निकाल लिए गए।

08 Nov 2026
प्रदेश

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी

राजस्थान हाईकोर्ट ने मस्जिदों और अन्य निर्माणों से जुड़े पांच मामलों में प्रभावित पक्ष को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने और कानूनी प्रक्रिया के पालन का निर्देश दिया।

07 Nov 2026
प्रदेश

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA

उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 58 की जगह 63 प्रतिशत DA मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और नवंबर के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा।

07 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *