Monday, 02 November 2026
ताजा खबरें
● गरीबी के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, 49.6 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी, लेकिन क्या सचमुच खत्म हो गई गरीबी?● UP Vidhansabha Chunav 2027: श्रावस्ती की दोनों सीटों पर 2022 में रोचक रहा था मुकाबला, जानें समीकरण● Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था● Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए● उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान● Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला● सूरत में बिहारी मजदूरों का ‘गांव चलो आंदोलन’, 8 घंटे की शिफ्ट और सवेतन छुट्टी की मांग; मालिकों के सामने रखीं शर्तें● सुरेश चव्हाणके को दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक

होम › न्यूज

भारत में बन रहा “हांगकांग जैसा प्रोजेक्ट”, चीन की घेराबंदी में मदद करेगा

Reporter Diaries · 07 March 2026, 4:43 pm · 1 मिनट पढ़ें

सांकेतिक फोटो

India: केंद्र सरकार ने ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को तेज कर दिया है। करीब 83,000 करोड़ रुपये की लागत वाले इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। अब इस परियोजना को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताते हुए पर्यावरण और स्थानीय आदिवासियों पर संभावित खतरे की बात कही है।

यह द्वीप भारत की मुख्य भूमि से लगभग 1,800 किलोमीटर दूर, बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसी द्वीप पर भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट भी मौजूद है, जो इंडोनेशिया के बड़े द्वीप सुमात्रा से करीब 170 किलोमीटर दूर है।

India: रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम मान रही है। इस योजना के तहत मालवाहक जहाजों के लिए एक बड़ा बंदरगाह, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटी और करीब 450 मेगावॉट क्षमता की गैस व सौर ऊर्जा परियोजना विकसित की जाएगी।

ग्रेट निकोबार द्वीप दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक मलक्का जलडमरूमध्य के बेहद करीब है। यही वह समुद्री रास्ता है, जहां से हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच बड़ी संख्या में जहाजों की आवाजाही होती है।

चीन की घेराबंदी में मदद

अगर देखा जाए तो इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह प्रोजेक्ट भारत की रणनीतिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि इस परियोजना के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है।

यह परियोजना नीति आयोग की एक रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है। ग्रेट निकोबार की लोकेशन रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कोलंबो, पोर्ट क्लांग और सिंगापुर से लगभग समान दूरी पर स्थित है।

इसी वजह से इसे भविष्य में एक बड़े ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Astro

Nawada Durga Mandir: यहां सिंहासन पूजा की अनूठी परंपरा, 400 वर्षों से कायम है मां हयहट्ट देवी के प्रति आस्था

Nawada Durga Mandir: बिहार के दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड स्थित नवादा गांव का प्रसिद्ध हयहट्ट देवी मंदिर अपनी विशिष्ट पूजा परंपरा और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना…

17 Oct 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026
न्यूज

उद्योगों का हब बनेगा बिहार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में 140.95 करोड़ रुपए की लागत से विकसित मेगा लेदर, फुटवियर…

15 Oct 2026
देश

Meerut Blue Drum Murder Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, डेढ़ साल बाद अदालत का बड़ा फैसला

Meerut Blue Drum Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की…

14 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *