Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

Khusboo Tomar · 28 September 2024, 12:17 pm · 1 मिनट पढ़ें

CompressJPEG.online_1280x720_image

Maha Kumbh 2025:प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है, और इसी के तहत महाकुंभ प्रचार  के लिए देश के विभिन्न शहरों में रोडशो आयोजित करने की योजना बनाई गई है। यह रोड शो महाकुंभ के महत्व को देश भर में फैलने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है । जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें। महाकुंभ का आयोजन हर 12साल मैं एक बार प्रयागराज में होता है और इसे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक सम्मेलनों में से एक माना जाता है । जिसमें करोड़ों श्रद्धालु गंगा जमुना और सरस्वती के संगम पर स्नान करने के लिए एकत्रित होते हैं ।

Maha Kumbh 2025:महाकुंभ के प्रचार के लिए 121 करोड रुपए की विशाल योजना

महाकुंभ के प्रचार और प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान के लिए 121 करोड़ की विशाल राशि निर्धारित की गई है। इस धन राशि का उपयोग रोड शो की भव्यता को सुनिश्चित करने, प्रचार सामग्री तैयार करने और विभिन्न मीडिया माध्यमों के जरिए आयोजन की व्यापकता और महानता को देशभर में पहुंचने के लिए किया जाएगा। यह धनराशि रोडशो के आयोजन स्टेज निर्माण, कलाकारों के प्रदर्शन और श्रद्धालुओं की जानकारी पूर्ण सामग्री तैयार करने के लिए भी खर्च किया जाएगा।

इन रोडसन का उद्देश्य न केवल कुंभ मेले की धार्मिक महत्व को उजागर करना है, बल्कि इसके सांस्कृतिक सामाजिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर भी प्रकाश डालना है। साथ ही यह रोडशो श्रद्धालुओं को इस आयोजन की तैयारी और प्रयागराज में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराएगा जैसे की आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सेवा और सुरक्षा व्यवस्थाएं।

 Maha Kumbh 2025:पांच बड़े महानगरों में रोडशो का आयोजन

कुंभ के इस विशाल प्रचार अभियान के अंतर्गत देश के पांच प्रमुख महानगरों में रोड शो आयोजित किए जाएंगे। इन शहरों में बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई ,अहमदाबाद और चेन्नई शामिल है । इन शहरों का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और यहां की जनसंख्या विविधताओं से भरी हुई है ।

बंगलुरू दक्षिण भारत का एक प्रमुख आईटी हब है, यहां बड़ी संख्या में युवा और पेशेवर कामकाजी लोग रहते हैं । यह रोड शो इस क्षेत्र के लोगों तक महाकुंभ का संदेश पहुंचाने का अवसर होगा । इसी तरह कोलकाता पूर्वी भारत का सांस्कृतिक केंद्र है कहां महाकुंभ जैसे आयोजनों की और लोगों का विशेष झुकाव होता है । मुंबई देश की आर्थिक राजधानी पश्चिमी भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महाकुंभ के महत्व को फैलाने में मदद करेगा। अहमदाबाद जो कि पश्चिमी भारत का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है और चेन्नई दक्षिण भारत का सांस्कृतिक गढ़ है । दोनों शहरों में भी रोडशो आयोजित किए जाएंगे, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जा सके ।

Maha Kumbh 2025:कुंभ के प्रचार का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व

कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन धरोहर का प्रतीक भी है। यह आयोजन न केवल देश भर से बल्कि विदेश के भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। ऐसे में रोड शो के माध्यम से महाकुंभ का प्रचार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगा। रोडशो के दौरान सरकार और आयोजन समिति विभिन्न विदेशी मिशनों, धार्मिक संस्थानों, और मीडिया आउटलेट्स के साथ भी संपर्क करेगी ताकि इस आयोजन की महत्ता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *