Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

BIHAR:पटना में अवैध बालू खनन पर सख्त प्रहार: 19 गिरफ्तार, 11 नावें जब्त, मानसून प्रतिबंध को ठेंगा

Khusboo Tomar · 14 September 2024, 3:24 pm · 1 मिनट पढ़ें

BIHAR:पटना में अवैध बालू खनन पर सख्त प्रहार: 19 गिरफ्तार, 11 नावें जब्त, मानसून प्रतिबंध को ठेंगा

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध भालू खनन के खिलाफ एक बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कई नाव मालिक भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोग विभिन्न जिलों से संबंध रखते हैं और अवैध रूप से बालू खनन का काम करते हैं और इस छापेमारी में 11 नावों को भी हिरासत में लिया हैं।

 BIHAR:मानसून में खनन पर रोक के बावजूद अवैध बालू खनन जारी

बिहार सरकार में मानसून के दौरान राज्य में बालू खनन पर शपथ प्रतिबंध लगा रहा है ताकि पर्यावरण नदी की धारा को नुकसान से बचाया जा सके। इसके बावजूद, अवैध खनन और कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोन नदी के किनारे बसे से क्षेत्र में यह खनन लगातार जारी है जहां से अवैध रूप से बालू निकालकर बाजार में बेचा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के प्रयासों के बावजूद यह गतिविधियां जारी रहती है, जो सरकार के आदेशों का उल्लंघन है और इससे स्थानीय पर्यावरण और कानूनी व्यवस्था को भी गंभीर खतरा हो रहा हैं।

BIHAR:गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस अधिकारी पंकज कुमार मिश्रण के अनुसार, बिहटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी के अमानाबाद और पथलौटिया क्षेत्रों में अवैध बालू खनन हो रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और इन क्षेत्रों में छापेमारी अभियान शुरू किया। यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया गया, जिसमें न केवल खनन स्थल को घेर लिया गया, बल्कि नावों को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों से अब पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि अवैध खनन के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

BIHAR:पहले भी हो चुकी है कारवाई

इस छापामारी से पहले भी बिहटा और आसपास के इलाकों में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। शुक्रवार को नेउरा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया था, जहां दो बालू लोडेड ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था। पुलिस लगातार इस तरह के अवैध कारोबार पर नजर रखे हुए हैं लेकिन अवैध खनन से जुड़े लोग विभिन्न तरीके से इस धंधे को सारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *