प्रियंका गांधी ने वायनाड से नामांकन भरा, पहली बार चुनाव लड़ेंगी

 Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के समय उनके साथ भाई राहुल गांधी मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 35 साल तक उन्होंने अपने परिवार के लिए चुनाव प्रचार किया लेकिन अब वह पहली बार खुद के लिए समर्थन मांग रही है। उनका यह चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वायानाड एक हाई प्रोफाइल सीट है जिसे पहले राहुल गांधी ने जीता था।

Lok Sabha Elections 2024: राहुल का बयान

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि वायानाड के दो सांसद होंगे एक आधिकारिक और एक अनौपचारिक राहुल ने खुद को अनौपचारिक सांसद बताते हुए कहा कि वह भी वायानाड के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे। राहुल ने यह भी कहा कि प्रियंका की उम्मीदवारी वायानाड के लिए एक नई शुरुआत होगी और कांग्रेस पार्टी इस क्षेत्र के लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी।

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा की चुनौती

भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है नव्या हरिदास को भाजपा ने एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में पेश किया है और यह मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। इससे पहले राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड से चुनाव जीता था लेकिन अब उन्होंने यह सीट छोड़ दी है और राय बरेली को चुना है। वायनाड में मतदान 13 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को प्रणाम घोषित किए जाएंगे।

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका की स्पीच

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में सत्ता में बैठे लोगों पर नफरत और विभाजन के राजनीतिक करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि यह वह राजनीति नहीं जिस पर भारत का निर्माण हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्य न्याय और समानता के लिए लड़ रही है। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी उल्लेख किया जो एकता और प्रेम के संदेश के साथ पूरे देश में फैली थी।

Lok Sabha Elections 2024: आपदा पीड़ितों से मुलाकात

प्रियंका गांधी ने वायनाड में हुई लैंड स्लाइड आपदा का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने उन लोगों से मुलाकात की जिन्होंने इस आपदा में अपने परिवार को खो दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन बच्चों से मुलाकात की जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया और उन मतों से भी मिली जिन्होंने अपने बच्चों को खो दिया प्रियंका ने दौरान वायानाड के लोगों के सहयोग की भावना की प्रशंसा की और कहा कि वह खुद को इस समुदाय का हिस्सा बनने में सौभाग्यशाली मानती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *