Rain Alert in Delhi-NCR: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह 4:00 से बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। हल्की से मध्यम बारिश लगातार जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली मौसम केंद्र ने अगले 2 घंटे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश से ठंड और बढ़ाने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Rain Alert in Delhi-NCR: शुक्रवार और शनिवार तक बारिश का अलर्ट जारी,
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में लगातार बारिश का पूर्व अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक शशिकांत मिश्रा का कहना है कि इस बारिश से ठंड में और इजाफा होगा। हंसकर सुबह और रात के समय थे ठिठुरन बढ़ सकती है।
Rain Alert in Delhi-NCR: 27 से 29 दिसंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट
बारिश के बाद दिल्ली -एनसीआर में कोहरा ठंड बरपाएगा। मौसम विभाग में 27 से 29 दिसंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यह कोहरा खास तौर पर शाम और रात के वक्त ज्यादा प्रभावी रहेगा। यात्रा करने वालों को सावधान रहने और सुरक्षा के उपाय अपनाने की सख्त हिदायत दी गई है। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है।
तापमान में भारी गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार
बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर में तापमान तेजी से गिरा है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 19-20 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 2 दिनों तक बारिश के बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और तीव्र हो जाएगी।
बारिश और ठंड से बचाव के लिए रहे तैयार
लगातार हो रही बारिश और आने वाले घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत। यदि आप घर से बाहर निकल रहे, तो गर्म कपड़े पहनकर ही निकले। वाहन चालकों को खास तौर से सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड और कोहरे के इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखना सबसे जरूरी है।