Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

होम › न्यूज

UP Politics: 100–500 वोट से जीतने वाले अब हार सकते हैं, BJP सांसद-विधायकों को सख्त चेतावनी; योगी ने जारी की SIR रिपोर्ट

RD Desk · 21 December 2025, 3:51 pm · 1 मिनट पढ़ें

UP Politics: 100–500 वोट से जीतने वाले अब हार सकते हैं, BJP सांसद-विधायकों को सख्त चेतावनी; योगी ने जारी की SIR रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने ही सांसदों और विधायकों को कड़ा संदेश दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने साफ शब्दों में कहा कि यदि SIR को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो जिन सीटों पर 100 से 500 वोटों के अंतर से जीत मिली थी, वहां हार तय मानी जाए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संगठन के मंच से SIR कार्य की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लापरवाह क्षेत्रों को बेनकाब किया।

तरुण चुघ की दो टूक: SIR नहीं तो राजनीति खत्म

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सांसदों-विधायकों को नसीहत के साथ चेतावनी देते हुए कहा कि SIR केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका असर आने वाले 20 वर्षों तक चुनावी परिणामों पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जो नेता अभी SIR में पूरी ताकत लगाएगा, वही लंबे समय तक विधानसभा और संसद तक पहुंच बनाए रख सकेगा। वहीं, जो इस प्रक्रिया को नजरअंदाज करेगा, उसके लिए आगे चुनावी रास्ता मुश्किल हो जाएगा।

तरुण चुघ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन्हें चुनाव नहीं लड़ना है, वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पहले ही सूचित कर दें, लेकिन SIR के नाम पर पार्टी के साथ कोई भी लापरवाही या धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

100–500 वोट वाली सीटों पर सबसे बड़ा खतरा

तरुण चुघ ने चेताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में जीत का अंतर बेहद कम रहा है, वहां SIR पर फोकस नहीं किया गया तो परिणाम उलट सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं के नाम कट गए या जुड़ नहीं पाए, तो चुनाव जीतना नामुमकिन हो जाएगा। इसलिए अभी वोट बैंक की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

योगी ने खोली विधायकों की पोल

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित SIR की दूसरी चरण की कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन विधानसभा क्षेत्रों की सूची सार्वजनिक की, जहां SIR का काम कमजोर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार,

  • लखनऊ कैंट (डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का क्षेत्र) में शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या अधिक पाई गई।
  • आगरा दक्षिण (उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय) में मिसिंग वोटर्स की संख्या चिंताजनक रही

सीएम ने साफ किया कि कई विधानसभा क्षेत्रों में अब भी 15 से 20 प्रतिशत तक मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं।

योगी ने SIR को लेकर दी हिदायतें

अधिक से अधिक आपत्तियां दर्ज कराएं

सीएम ने शिफ्टेड, लापता और मृतक मतदाताओं की टॉप-25 विधानसभा सूची कार्यकर्ताओं के सामने रखी। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने का मौका है, इसलिए हर बचे हुए मतदाता का नाम सूची में शामिल कराया जाए।

आपत्ति लगते ही कटेगा नाम

योगी ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में संदिग्ध नामों पर तुरंत आपत्ति लगाई जाए। आपत्ति के बाद नाम स्वतः कट जाएगा और दोबारा जोड़ने के लिए संबंधित व्यक्ति को शपथ पत्र व दस्तावेज देने होंगे।

बूथ मैनेजमेंट पर खास फोकस

सीएम ने कहा कि जिन बूथों पर मुस्लिम मतदाता ज्यादा और हिंदू मतदाता कम हैं, वहां बूथ रेशफल पर विचार किया जाए, क्योंकि मतदान व्यवहार में असंतुलन देखने को मिलता है।

मनकापुर का उदाहरण

योगी ने गोंडा की मनकापुर विधानसभा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 3 से 5 प्रतिशत बुजुर्गों को मृत दिखा दिया गया, जो वास्तविकता से मेल नहीं खाता।

SIR को लेकर BJP संगठन में नाराजगी

इससे पहले शनिवार को यूपी भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में भी सीएम योगी ने SIR को लेकर असंतोष जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि सपा कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में सक्रिय हैं, जबकि भाजपा के कई कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर निष्क्रिय नजर आ रहे हैं।

फॉर्म 7 और 8 की ट्रेनिंग

कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को SIR के तहत फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने का प्रशिक्षण दिया गया। इन्हीं फॉर्म्स के जरिए मतदाता सूची में दावा और आपत्ति दर्ज की जा सकती है। अब जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों में इसी तरह की ट्रेनिंग आयोजित करेंगे।

कई सांसद-विधायक रहे नदारद

इतनी अहम कार्यशाला के बावजूद बड़ी संख्या में सांसद और विधायक मौजूद नहीं रहे। बैठक में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान समेत कई बड़े नाम अनुपस्थित रहे, जिस पर संगठन की चिंता और बढ़ गई है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

पटना में गंगा पर वाटर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दीघा (मीनार घाट) से गांधी घाट तक चलने वाले इस इलेक्ट्रिक जलयान में 50 यात्री सफर कर सकेंगे।

11 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
देश

सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ पर इमरजेंसी, 1984 दंगे, बाबरी मस्जिद और ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर सियासी बहस तेज। बीजेपी ने किताब को ‘व्हाइटवॉशिंग’ बताया, कांग्रेस ने किया बचाव।

11 Nov 2026
देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *