JDU: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की तैयारी शुरू, संगठन में बदलाव

JDU: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। जदयू ने अपने संगठन में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बदलाव किया है। मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रदेशों के प्रभारियों की नियुक्ति की। इसके साथ ही बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नई प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी।

JDU की प्रदेश कमेटी में बदलाव

बता दें कि नई प्रदेश कमेटी की घोषणा से पहले पुरानी प्रदेश कमेटी और प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दी गई थी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा प्रदेश कमिटी की सूची में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष बनाये गए हैं।

JDU में कई नए चेहरे शामिल

नई प्रदेश कमेटी की सूची में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जबकि कई पुराने पदाधिकारियों पर फिर से भरोसा जताया गया है। कमेटी में रविंद्र प्रसाद सिंह, अजीत चौधरी, महाबली सिंह, मुनेश्वर चौधरी, संजय सिंह, हारून रशीद, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रमिला प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल और कलाधर प्रसाद मंडल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री नीरज कुमार फिर से जदयू के प्रवक्ता बनाए गए हैं।

इसके साथ ही निहोरा प्रसाद यादव, अंजुम आरा, हिमराज राम, अरविंद निषाद, भारती मेहता, परिमल कुमार, अनुप्रिया और मनीष कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। ललन कुमार सर्राफ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि जदयू ने 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नई प्रदेश कमेटी का गठन किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी

इससे पहले शुक्रवार को जदयू ने 29 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी में आठ राष्ट्रीय महासचिव भी बनाए गए हैं। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। राजद छोड़कर जदयू में आए भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पांच लोगों को एक से अधिक प्रदेशों की जिम्मेदारी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *