Nepal Accident: नेपाल में एक भारतीय यात्रियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल आपदा प्रबंधन की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
Nepal Accident: मर्सियांगडी नदी में समाई बस
शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल के तनहुं जिले के अबुखैरेनी इलाके में यूपी नंबर की एक भारतीय सवारियों से भरी बस मर्सियांगडी नदी में जाकर समा गई। इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 40 यात्री सवार थे।
मौके पर आपदा प्रबंधन टीम, राहत बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(SSP) माधव पौडेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके से अबतक 14 लोगों का शव बरामद किया जा चुका है।
गोरखपुर से काठमांडू जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक बस गोरखपुर से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थी। तनहुं के SP बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर से काठमांडू जा रही बस हादसे का शिकार हो गई है। इस बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे का शिकार हुई यूपी नंबर की है।
पिछले महीने भी नदी में बह गई थी दो बस
इस साल जुलाई में भी नेपाल में सवारियों से भरी दो बस त्रिशूली नदीं में बह गई थी। जिसमें कुल 65 लोग सवार थे। दोनों बस काठमांडू से रौतहट जा रही थी। इसी दौरान दोनों बसें हादसे का शिकार हो गई थी।

RD Deskरिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com
इनकी सभी खबरें ›
अपनी राय दें