Sunday, 08 November 2026
ताजा खबरें
● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी● मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित● यूपी चुनाव 2027: सुल्तानपुर की पांच सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानिए 2022 के नतीजे और सियासी समीकरण● यूपी चुनाव 2027: अयोध्या की पांच सीटों पर 2022 में भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला● यूपी चुनाव 2027: बाराबंकी की छह सीटों पर 2022 में कांटे की टक्कर, कहीं 217 तो कहीं 261 वोट से हुआ फैसला● यमन में सऊदी हवाई हमलों का आरोप, 11 की मौत; पांच घर तबाह● बिहारियों के अपमान और श्रीराम पर टिप्पणी से भड़के संजय सरावगी, कांग्रेस से माफी की मांग

होम › न्यूज

Power Department Scam: विधानसभा में बिजली विभाग की धांधली का भंडाफोड़! विधायक ने दिखाए सबूत

Khusboo Tomar · 18 December 2024, 8:59 am · 1 मिनट पढ़ें

Power Department Scam: विधानसभा में बिजली विभाग की धांधली का भंडाफोड़! विधायक ने दिखाए सबूत

Power Department Scam: आजमगढ़ जिले के सगडी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हृदय नारायण सिंह पटेल ने विधानसभा में बिजली विभाग की धांधली का बड़ा मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में इंजीनियर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए दो अलग-अलग प्राक्कलन (एस्टीमेट)बनाते हैं। विधायक निधि से ट्रांसफार्मर लगाने का खर्च विभागीय खर्चे से लगभग दुगना दिखाया जाता है।

Power Department Scam: स्पीकर भी रह गए हैरान

सदन में विधायक पटेल की बात सुनकर स्पीकर सतीश महाना भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को मामले की जांच के निर्देश दिए। महाना ने कहा कि दोषी इंजीनियर और अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Power Department Scam: विधायक निधि से खर्च ज्यादा क्यों?

पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए जब लोग बिजली विभाग के एसडीओ या इंजीनियर से संपर्क करते हैं, तो उन्हें सलाह दी जाती है कि विभागीय प्रक्रिया से काम में देरी होगी। विधायक निधि से काम करवाने पर तेजी से ट्रांसफार्मर लग जाएंगे। लेकिन विधायक निधि से लगने वाले ट्रांसफार्मर का खर्च दुगना दिखाया जाता है।

सरकार को लगाया जा रहा चूना

विधायक नारायण सिंह पटेल ने विधानसभा में बिजली विभाग की धांधली का पर्दाफाश करते हुए आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी और इंजीनियर सरकार को बड़ा चूना लगा रहे हैं। विधायक ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए दो अलग-अलग एस्टीमेट तैयार किए जाते हैं। विभागीय प्रक्रिया के तहत ट्रांसफार्मर का खर्चा कम दिखाया जाता है, जबकि विधायक निधि से ट्रांसफार्मर लगाने का खर्चा लगभग दुगना आता है।

ऊर्जा मंत्री को सख्त कार्यवाही का निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक पटेल के आरोपों पर गंभीरता से लेते हुए सदन में मौजूद ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को इस मामले की तत्काल जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस भी इंजीनियर या अधिकारी ने गलत एस्टीमेट तैयार किया है और जनता का गुमराह किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Spread the love

यह भी पढ़ें

प्रदेश

मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी

राजस्थान हाईकोर्ट ने मस्जिदों और अन्य निर्माणों से जुड़े पांच मामलों में प्रभावित पक्ष को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने और कानूनी प्रक्रिया के पालन का निर्देश दिया।

07 Nov 2026
प्रदेश

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA

उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों को 58 की जगह 63 प्रतिशत DA मिलेगा। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और नवंबर के वेतन के साथ एरियर का भुगतान किया जाएगा।

07 Nov 2026
प्रदेश

नीतीश का सपना पूरा करेंगे सम्राट, गंगा की गाद से बाढ़ का इलाज

Bihar News: पटना में बुधवार को राजनीति से ज्यादा विकास की चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। बंद कमरे में करीब 20…

04 Nov 2026
प्रदेश

Farakka Jal Sandhi पर संजय झा का बड़ा बयान, बिहार के जल पर पहला हक बिहारियों का

Farakka Jal Sandhi: बिहार के जल अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने…

03 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *