Chilling Start to 2025:दिल्ली-NCR में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, नए साल पर बढ़ेगी सर्दी।

Chilling Start to 2025: दिल्ली एनसीआर में पिछले हफ्ते लगातार बारिश और ओलावृष्ट के बाद ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बारिश के बाद ठंडी हवाओं और शीतलहर में ठिठुरन बढ़ा दी है। पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जा रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। दिल्ली और नोएडा के लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं।

Chilling Start to 2025:आज का तापमान: ठंड और कोहरे का जोर

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय घने कोहरे ने राजधानी की सड़कों को ढक दिया है, जिससे यातायात पर असर पड़ा। ठंड के चलते लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती हैं।

Chilling Start to 2025: नए साल तक और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक तापमान सामान्य से भी नीचे रह सकता है। 31 दिसंबर को ठंड अपने चरम पर होगी और घना कोहरा छाने की संभावना है। नए साल का पहला दिन भी दर्द रहेगा। इसीलिए, लोगों को इस दिन सर्दी के लिए पूरा तैयार रहने की सलाह दी गई है।

नोएडा का मौसम: शीतलहर और कोहरे की चपेट में

नोएडा में भी ठंड का प्रकोप जारी है. आज सुबह यहां का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है। सुबह के समय घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर कोहरे के कारण दक्षता कम होने से ट्रैफिक धीमा रहा।

कब होगी बारिश? हल्की बूंदाबांदी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर और नोएडा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *