Shikhar Dhawan Engagement: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई की घोषणा की। धवन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए इस नए रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की। पोस्ट में उन्होंने प्यार और आशीर्वाद के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया।
काफी समय से रिलेशनशिप में थे दोनों
शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले भी वे कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी और मीडिया इवेंट में दिखी केमिस्ट्री
पिछले साल दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान धवन और सोफी को स्टैंड्स में साथ देखा गया था। इसके अलावा एक मीडिया कॉन्क्लेव में भी दोनों की मौजूदगी चर्चा में रही, जहां धवन ने इशारों-इशारों में जिंदगी में दोबारा प्यार मिलने की बात कही थी।

IPL के दौरान भी करती रहीं सपोर्ट
आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने के दौरान सोफी शाइन कई बार स्टेडियम में टीम को सपोर्ट करती नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के वीडियो और तस्वीरें फैंस के बीच खूब वायरल होती रहीं।
सगाई पर धवन का भावुक संदेश
सगाई की घोषणा करते हुए धवन ने लिखा, “मुस्कान से लेकर सपनों तक, हर चीज़ साझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हमने हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुन लिया है।”

कौन हैं सोफी शाइन?
आयरलैंड से अमेरिका तक का सफर
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। जब उनकी मुलाकात शिखर धवन से हुई थी, उस समय वह यूएई में काम कर रही थीं। बाद में उन्होंने अमेरिका में करियर बनाया।
अमेरिकी कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट रहीं
लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, सोफी अमेरिका की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट कंसल्टेंट) के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।
शिक्षा और प्रोफेशनल बैकग्राउंड
सोफी ने आयरलैंड के लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से पूरी की। वह धवन के सोशल मीडिया पोस्ट्स और मजेदार वीडियो में भी अक्सर नजर आती रहती हैं।

फरवरी में हो सकती है शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात यूएई में हुई थी। दोनों फरवरी में शादी कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिखर धवन की पिछली शादी और तलाक
आयशा मुखर्जी से हुआ था विवाह
शिखर धवन ने 2012 में ऑस्ट्रेलियन नागरिक आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा का जन्म भारत में हुआ था, उनके पिता भारतीय और मां ब्रिटिश मूल की हैं। वह शिखर से उम्र में 10 साल बड़ी थीं और पेशे से किक बॉक्सर रह चुकी हैं।
हरभजन सिंह बने थे मीडिएटर
धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। इस रिश्ते में हरभजन सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। शुरुआत में परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन बाद में सहमति बन गई। 2023 में दोनों का तलाक हो गया।
शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर
2010 में डेब्यू, 2022 में आखिरी मैच
शिखर धवन ने 2010 में टी-20 और 2011 में वनडे क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। 2013 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया। धवन ने 10 दिसंबर 2022 तक भारत के लिए 167 वनडे, 68 टी-20 और 34 टेस्ट मुकाबले खेले। अपने करियर में धवन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 24 शतक और 55 अर्धशतक लगाए। आक्रामक ओपनर के रूप में उन्होंने टीम इंडिया को कई अहम जीत दिला