Sunday, 08 November 2026
ताजा खबरें
● गढ़चिरौली के बिनागुंडा में 40 साल बाद पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’, गोलियों की जगह गूंजे पटाखे● यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी● सौवें वर्ष की दहलीज़ पर आडवाणी: एक विचार, एक यात्रा, एक युग● गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए● पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी● मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम आदेश, प्रभावित पक्ष को सुनवाई का मौका देना जरूरी● यूपी चुनाव 2027: देवरिया की सातों सीटों पर 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, जानिए जीत का पूरा गणित

होम › देश

गढ़चिरौली के बिनागुंडा में 40 साल बाद पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’, गोलियों की जगह गूंजे पटाखे

RD Desk · 08 November 2026, 8:00 pm · 1 मिनट पढ़ें

गढ़चिरौली के बिनागुंडा में पुलिस जवान स्थानीय युवाओं को दिवाली के मौके पर उपहार देते हुए

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के बिनागुंडा में इस बार दिवाली का जश्न एक ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक बना। करीब चार दशक तक माओवादी हिंसा और संघर्ष के साये में रहे इस इलाके में पहली बार ‘माओवाद मुक्त दिवाली’ मनाई गई। जिस जंगल में कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, वहां इस बार दिवाली के पटाखे गूंजे। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने स्थानीय नागरिकों और पुलिस जवानों के साथ त्योहार मनाया।

पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मुताबिक, जनवरी 2026 में बिनागुंडा में अग्रिम परिचालन अड्डा (AOP) स्थापित किया गया था। इसके बाद चलाए गए ऑपरेशन ‘अंतिम प्रहार’ के जरिए जिले को माओवाद से मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली। उन्होंने कहा कि अब पुलिस का जोर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूत करने के साथ स्थानीय लोगों के मन से डर दूर कर भरोसा कायम करने पर है।

‘गोलियों की जगह अब दिवाली के पटाखों की आवाज’

एसपी एम. रमेश ने कहा कि पहले जंगल में माओवाद का डर और गोलियों की आवाज थी, लेकिन करीब 40 साल के संघर्ष के बाद अब यहां दिवाली के पटाखे सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी घर-घर जाकर दीये जलाकर लोगों के बीच विश्वास और सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं। इस बदलाव का श्रेय उन्होंने सी-60, सीआरपीएफ, एसआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों के त्याग और प्रयासों को दिया।

गढ़चिरौली पुलिस के अनुसार, रविवार को जिलेभर में ‘माओवाद मुक्त दिवाली’ मनाई गई। जिले के सभी 70 पुलिस थानों, उपथानों और पुलिस सहायता केंद्रों पर स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को मिठाइयां और पटाखे वितरित किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग इलाकों में मनाई दिवाली

पुलिस अधीक्षक एम. रमेश दुर्गम क्षेत्र में स्थित बिनागुंडा पुलिस सहायता केंद्र पहुंचे और स्थानीय लोगों तथा जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा ने गर्देवाड़ा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज ने पेंढरी और अपर पुलिस अधीक्षक, अहेरी हर्षवर्धन बी.जे. ने जिमलगट्टा में नागरिकों के साथ त्योहार मनाया।

आत्मसमर्पित माओवादियों के साथ भी साझा की खुशियां

इस आयोजन में माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके लोगों को भी शामिल किया गया। उन्हें मिठाइयां और पटाखे बांटे गए। गढ़चिरौली की नवजीवन वसाहत में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पित माओवादी सदस्यों के साथ दिवाली मनाई गई और पारंपरिक पकवान साझा किए गए।

दुर्गम इलाकों के किसानों को भी बांटी खाद्य सामग्री

दिवाली के अवसर पर जिले के दुर्गम और सूखाग्रस्त क्षेत्रों के किसानों के लिए भी सामाजिक पहल की गई। गढ़चिरौली पुलिस, पुलिस दादालोरा खिड़की, प्रोजेक्ट कृषि समृद्धि, सेवा मित्र मंडल और आदर्श मित्र मंडल पुणे के संयुक्त सहयोग से किसानों को अनाज, खाद्य सामग्री और पारंपरिक दिवाली पकवान वितरित किए गए।

एसपी एम. रमेश ने कहा कि माओवाद मुक्त गढ़चिरौली के निर्माण में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, जनभागीदारी, आपसी विश्वास और विकास की भी अहम भूमिका है। पुलिस और नागरिकों के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत कर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विकसित गढ़चिरौली बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस के मुताबिक, यह आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देश और मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उपविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों के सहयोग से किया गया।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Special Story

सौवें वर्ष की दहलीज़ पर आडवाणी: एक विचार, एक यात्रा, एक युग

लालकृष्ण आडवाणी ने 99 वर्ष पूरे कर जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश किया। कराची से दिल्ली तक का उनका सफर और भारतीय राजनीति में उनका योगदान।

08 Nov 2026
देश

अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी

अयोध्या दीपोत्सव 2026 में 2100 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से रामायण के प्रसंग दिखाए गए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आयोजन और 36 लाख दीपों की सराहना की।

08 Nov 2026
देश

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे

त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन के वॉर रूम में तैयारियों की समीक्षा की।

07 Nov 2026
देश

जवानों के साथ फिर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दीं त्योहार की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह देश के वीर जवानों के बीच दीपावली मनाएंगे।

07 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *