Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे● UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या ओवैसी यूपी में भी बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल? सपा ने बनाई दूरी● जवानों के साथ फिर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दीं त्योहार की शुभकामनाएं● दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया● यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA● Reporter Diaries की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा

होम › देश

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे

Reporter Diaries · 07 November 2026, 7:07 pm · 1 मिनट पढ़ें

त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा इंतजाम, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रहा रेलवे

Special Trains: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में वॉर रूम की कार्यप्रणाली और रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और रेल परिचालन को बेहतर बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), लाइव सीसीटीवी फुटेज और रियल टाइम डेटा के इस्तेमाल पर जोर दिया।

पिछले साल से 6 हजार ज्यादा विशेष ट्रेनें

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस साल त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए 18 हजार से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पिछले साल यह संख्या करीब 12 हजार थी।

उन्होंने बताया कि करीब 20 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इसके अलावा अलग से टिकट काउंटर, यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए कई स्कैनिंग सुविधाएं और निगरानी के लिए करीब 700 एआई आधारित कैमरे लगाए गए हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि त्योहारी भीड़ को देखते हुए तैयारियां करीब छह महीने पहले ही शुरू कर दी गई थीं। खासतौर पर छठ पर्व से पहले यात्रियों की संख्या में होने वाली संभावित बढ़ोतरी को ध्यान में रखकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

वॉर रूम से स्टेशनों की लाइव निगरानी

समीक्षा के दौरान वॉर रूम को रेलवे स्टेशनों की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था के रूप में पेश किया गया। यहां लाइव कैमरा फुटेज, एआई आधारित सिस्टम और परिचालन से जुड़े रियल टाइम डेटा के जरिए अधिकारी विभिन्न स्टेशनों की स्थिति पर नजर रख सकते हैं और जरूरत के मुताबिक तत्काल निर्णय ले सकते हैं।

वॉर रूम के जरिए रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और स्टेशन परिसर के आसपास के क्षेत्रों की लाइव निगरानी की जाती है। अधिकारी एक साथ कई स्थानों की स्थिति देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर किसी विशेष स्थान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जूम करके भी देखा जा सकता है, जिससे स्थिति का बारीकी से आकलन करने में मदद मिलती है।

एआई से घटनाओं और ट्रेनों की रियल टाइम निगरानी

वॉर रूम में एआई आधारित तकनीक के जरिए किसी विशेष स्थान पर होने वाली गतिविधियों और घटनाओं का विश्लेषण किया जा सकता है। अधिकारी जरूरत के मुताबिक निर्देश देकर संबंधित स्थान की स्थिति का आकलन कर सकते हैं। इससे संभावित समस्या की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

इसके साथ ही वॉर रूम से ट्रेनों की आवाजाही और उनके विलंब की भी रियल टाइम निगरानी की जा रही है। अधिकारी ट्रेनों की देरी की वजहों का पता लगाकर जरूरी सुधारात्मक कदम उठा सकते हैं, जिससे समयबद्ध परिचालन और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक, लाइव निगरानी, एआई आधारित तकनीक और परिचालन डेटा के एकीकृत इस्तेमाल से त्योहारों और अधिक भीड़ वाले समय में यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और रेल सेवाओं की दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

जवानों के साथ फिर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दीं त्योहार की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार भी वह देश के वीर जवानों के बीच दीपावली मनाएंगे।

07 Nov 2026
देश

Reporter Diaries की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Reporter Diaries: रोशनी, उमंग और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर Reporter Diaries (रिपोर्टर डायरीज) परिवार देश-दुनिया में रहने वाले अपने सभी पाठकों, दर्शकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों…

07 Nov 2026
देश

Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा

Anand Sharma: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की फायरिंग से हुई मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह…

04 Nov 2026
Special Story

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Chhath Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। 70 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों…

04 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *