Thursday, 12 November 2026
ताजा खबरें
● मुंबई में BMC ऑफिस और PNB बैंक को Bomb Threat, तलाशी में नहीं मिला विस्फोटक; Hoax Mail निकला धमकी भरा ईमेल● बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव

होम › Uncategorized

बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार पर जमीन कब्जाने का आरोप, CMO तक पहुंची शिकायत

RD Desk · 11 November 2026, 3:36 pm · 1 मिनट पढ़ें

मैथिली ठाकुर की तस्वीर
मैथिली ठाकुर की तस्वीर
फोटो: Instagram/@maithilithakur

दरभंगा: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के परिवार से जुड़ा जमीन विवाद सामने आया है। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों ने मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते, नाले और निजी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। मामले में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी (CO) के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत की है।

सार्वजनिक रास्ते और श्राद्धस्थल की जमीन पर कब्जे का आरोप

ग्रामीणों की शिकायत के मुताबिक, ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान के पास स्थित सामूहिक श्राद्धस्थल की जमीन और शशिनाथ मिश्रा चौक से वाटरवेज तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कराए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे खेतों तक आने-जाने और रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है। तालाब से निकलने वाले नाले को मिट्टी से भरने और कुछ निजी भूखंडों पर बाउंड्री बनाए जाने की शिकायत भी की गई है।

गांव के कुछ जमीन मालिकों ने अपनी निजी जमीन पर कथित कब्जे और जमीन के बदले दूसरी जमीन या मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने विवादित जमीन की सरकारी अमीन से मापी कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रमेश ठाकुर ने क्या कहा?

रमेश ठाकुर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों से जमीन खरीदी है और अंचल अधिकारी की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जाना चाहिए।

प्रशासन ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया

प्रभारी अंचलाधिकारी आलोक कुमार के मुताबिक, ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाकर उनका पक्ष सुना जाएगा। जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच और जमीन की मापी के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Cricket

दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

07 Nov 2026
Uncategorized

Bahraich Violence: रामगोपाल मिश्रा को मिला न्याय, मुख्य आरोपी को फांसी की सजा, 9 को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले वर्ष हुए हिंसक घटनाक्रम के सबसे महत्वपूर्ण मुकदमे में अदालत ने गुरुवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश (ADJ) की अदालत…

11 Dec 2025
Uncategorized

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में ये पार्टियां मैदान में

Bihar Elections 2025: बिहार की 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए 2025 में चुनाव अक्टूबर–नवंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय…

21 Jul 2025
Uncategorized

China India Border: राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, सुरक्षा के मोर्चे पर भारत की चुनौतियाँ बढ़ी!

China India Border: भारत के रक्षा मंत्री रामनाथ सिंह ने हाल ही में भारत के सुरक्षा पर एक गंभीर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास सुरक्षा…

30 Dec 2024

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *