Saturday, 07 November 2026
ताजा खबरें
● UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या ओवैसी यूपी में भी बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल? सपा ने बनाई दूरी● जवानों के साथ फिर दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, देशवासियों को दीं त्योहार की शुभकामनाएं● दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया● यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा; अब 63 प्रतिशत मिलेगा DA● Reporter Diaries की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं● Anand Sharma: महिला ने पकड़ लिया DM का कॉलर, फिर भी नहीं खोया आपा; कौन हैं डीएम आनंद शर्मा● UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, 75 जिलाध्यक्षों को लखनऊ आने का बुलावा● दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, वेस्टर्न रेलवे चला रहा 70 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

होम › Cricket

दूसरा वनडे: बारिश के बीच रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

Reporter Diaries · 07 November 2026, 5:06 pm · 1 मिनट पढ़ें

भारत की नीली जर्सी में बल्लेबाज वनडे मुकाबले के दौरान शॉट खेलते हुए

बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। हेनरी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कम स्कोर के बावजूद आखिरी समय तक रोमांच बना रहा।

बारिश और मैदान गीला होने के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। इसके चलते मैच को घटाकर 47-47 ओवर का कर दिया गया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम ने 1.5 ओवर में बिना खाता खोले टिम सेफर्ट (0) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद हेनरी निकोल्स (11) ने विल यंग (6) के साथ 11 रन और डेरिल मिचेल के साथ 12 रन जोड़कर टीम को 23 रन तक पहुंचाया। शुरुआती झटकों के बाद डेरिल मिचेल ने पारी संभालने की कोशिश की। उन्होंने टॉम लैथम (7) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की।

मिचेल ने कप्तान मिचेल सेंटनर के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन जोड़े और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। सेंटनर ने 38 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए। वहीं, डेरिल मिचेल ने 104 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों के साथ 55 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने चार रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए, लेकिन वह रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए केवल 13 रन ही जोड़ सके। भारत ने 17 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट खो दिया।

रोहित ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की। रोहित 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अक्षर पटेल सात रन ही बना सके। इस तरह भारतीय टीम ने 47 रन तक चार विकेट गंवा दिए।

इसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभालने की कोशिश की। वह 26 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने श्रेयस अय्यर (30) के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 39 रन जोड़े। इसके बाद नमन धीर (12) के साथ छठे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की।

भारत ने 108 रन के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया। इसके बाद अंशुल कंबोज (1) भी जल्द आउट हो गए। 26 ओवर में सात विकेट पर 113 रन के स्कोर पर मुकाबले में फिर बारिश ने खलल डाल दिया। काफी देर तक बारिश रुकने का इंतजार किया गया, लेकिन खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका।

आखिरकार डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को चार रन से विजेता घोषित किया गया। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मैथ्यू फिशर को एक सफलता मिली। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

Spread the love
Reporter Diaries

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

Cricket

IND vs NZ ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs NZ ODI: ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया। न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर भारत ने 5 मैचों…

04 Nov 2026
Cricket

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला: किसका पलड़ा ज्यादा भारी? आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को एक बेहद बड़ा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा और दोनों टीमों के…

28 Feb 2026
Cricket

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, विल जैक्स की तूफानी पारी से पलटा मैच

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में शुक्रवार को खेले गए अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी।…

27 Feb 2026
Cricket

Australia-India Women Cricket: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

Australia-India Women Cricket: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 5 विकेट से…

27 Feb 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *