Wednesday, 11 November 2026
ताजा खबरें
● पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर● पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR● Delhi Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का 80% से ज्यादा योगदान● गोरखपुर सदर: मठ की सियासत, बदलता शहर और 2027 के चुनावी सवाल● सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान संघर्ष की पृष्ठभूमि में दिखा देशभक्ति और शांति का संदेश● सोनिया गांधी की ‘Belonging’ पर सियासी संग्राम: इमरजेंसी, 1984 दंगे और बाबरी पर BJP के सवाल, कांग्रेस ने किया बचाव● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार● पीएम मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा किया, सत्पुरुषों के गुणों का बताया महत्व

होम › प्रदेश

पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू, 50 यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

RD Desk · 11 November 2026, 9:47 am · 1 मिनट पढ़ें

गंगा नदी में चलती हुई पटना वाटर मेट्रो

पटना में बस और मेट्रो के बाद अब वाटर मेट्रो सेवा की भी शुरुआत हो गई है। पटना मेट्रो और वाटर मेट्रो के बीच अंतर है; गंगा में शुरू हुई यह वाटर मेट्रो सेवा पटना को देश का दूसरा ऐसा शहर बनाती है, जहां वाटर मेट्रो संचालित हो रही है। इससे पहले केरल के कोच्चि में वाटर मेट्रो संचालित हो रही है।

वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने से पटनावासियों को अशोक राजपथ के ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। गंगा के रास्ते सफर के लिए लोगों को सुगम और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस जलयान में एक साथ 50 यात्री सफर कर सकेंगे। यह विद्युत ऊर्जा से संचालित होता है।

दीघा से गांधी घाट तक होगा परिचालन

कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) का परिचालन पटना के दीघा (मीनार घाट) से शुरू होगा। यह गांधी घाट पहुंचेगा। इसके बाद गांधी घाट से फिर दीघा के लिए रवाना होगा और शाम को दीघा (मीनार घाट) पहुंचेगा।

वाटर मेट्रो के अंदर सम्राट चौधरी और अधिकारी

वयस्कों के लिए 50 रुपये किराया

इस आधुनिक कैटामरान वेसल में प्रति वयस्क यात्रा का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क होगी, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट की दर निर्धारित किराये की आधी होगी।

पर्यटक फिलहाल दीघा घाट पर बने काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 5,002 मामले, 1,575 किसानों पर जुर्माना; 1,155 मामलों में FIR

पंजाब में 10 नवंबर 2026 तक पराली जलाने की 5,002 घटनाएं दर्ज हुईं। 1,155 मामलों में FIR और 1,575 किसानों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

11 Nov 2026
प्रदेश

यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी

सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। 30 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 18 बच्चे PICU में हैं।

08 Nov 2026
प्रदेश

गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए

जौनपुर में बैंक कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर तलाशने के दौरान साइबर ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित के खाते से पहले 999 और फिर 51 हजार रुपये निकाल लिए गए।

08 Nov 2026
प्रदेश

पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की 7 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट में पराली जलाने के 3,307 मामले दर्ज हैं। राज्य में 60.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि 32.50 लाख रुपये वसूले गए। पटियाला में 196 घटनाएं सामने आईं।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *