दिवाली 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Diwali Date 2024: इस साल दिवाली को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम बना हुआ है, कुछ लोग कह रहे हैं कि दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी और कुछ लोग 1 नवंबर को दीपावली का उत्सव मनाने जा रहे हैं। लेकिन ज्योतिष के मुताबिक बड़ी दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन अमावस्या प्रकोप कल से लेकर निशीथ कल तक रहेगी, जो पूजा के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है।

Diwali Date 2024:अमावस्या की सही स्थिति क्यों अहम?

ज्योतिषीयमान्यताओं के अनुसार, दीपावली पर उसी दिन मनाया जाता है जब अमावस्या का समय प्रकोप से लेकर मध्य रात्रि तक मौजूद हो। इस साल यह स्थिति 31 अक्टूबर को है जबकि 1 नवंबर को अमावस्या 6:16 पर समाप्त हो रही है। इसी कारण 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया है।

Diwali Date 2024: अमावस्या स्थिति की समय सीमा

इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर है 3:52 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 1 नवंबर को शाम 6:16बजे तक रहेगी। लेकिन पूजा के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 31 अक्टूबर को दिवाली मनाना उचित माना जा रहा है।

 Diwali Date 2024: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 8:11 तक रहेगा। इस समय में माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष शुभ फल प्राप्त होता है और घर में समृद्धि का वास होता है।

Diwali Date 2024: दिवाली पूजा में क्या होता है खास?

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती और राम दरबार की पूजा की जाती है। प्रकोप कल और निशीथ कल का समय पूजन के लिए सर्वोत्तम माना गया है, जिसमें किए गए पूजन से घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *