Monday, 09 November 2026
ताजा खबरें
● दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार● पीएम मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा किया, सत्पुरुषों के गुणों का बताया महत्व● गढ़चिरौली के बिनागुंडा में 40 साल बाद पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’, गोलियों की जगह गूंजे पटाखे● यूपी: गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती; बच्चों की हालत भी बिगड़ी● सौवें वर्ष की दहलीज़ पर आडवाणी: एक विचार, एक यात्रा, एक युग● गूगल पर कस्टमर केयर नंबर तलाशना पड़ा महंगा, खाते से 51 हजार रुपये उड़ाए● पंजाब में पराली जलाने के 3307 मामले, 60.60 लाख का जुर्माना; पटियाला में 196 घटनाएं● अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी

होम › देश

पीएम मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा किया, सत्पुरुषों के गुणों का बताया महत्व

RD Desk · 09 November 2026, 8:07 am · 1 मिनट पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन देते हुए

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत श्लोक साझा किया। इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने समानता, निष्पक्षता और न्याय के मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों के गुणों को रेखांकित किया।

समाः सर्वेषु भूतेषु कामक्रोधविवर्जिताः। न्यायमार्गं न मुञ्चन्ति ते वै सत्पुरुषाः स्मृताः।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में यही श्लोक साझा किया। इसका अर्थ है कि जो सभी प्राणियों को समान दृष्टि से देखते हैं, व्यक्तिगत स्वार्थ और क्रोध से मुक्त रहते हैं तथा न्याय के मार्ग को कभी नहीं छोड़ते, वे ही वास्तव में सत्पुरुष कहलाते हैं।

दिवाली के बाद साझा किया संस्कृत श्लोक

प्रधानमंत्री की यह पोस्ट दिवाली के एक दिन बाद आई है। रविवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी थी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु ने भी दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने देश के सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करते हुए उम्मीद जताई थी कि भारतीय मूल्यों से प्रेरित देश के युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में पूरे उत्साह के साथ योगदान देंगे।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने दी थी दीपावली की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कामना की थी कि आने वाले समय में सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाई थी। उन्होंने कहा था कि माओवादी आतंक और नक्सली खतरे का खत्म होना देश की सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत है।

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और जहरीली, 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली के 15 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 के पार पहुंच गया। सोनिया विहार में 449 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 445 AQI दर्ज किया गया।

09 Nov 2026
देश

गढ़चिरौली के बिनागुंडा में 40 साल बाद पहली बार मनी ‘माओवाद मुक्त दिवाली’, गोलियों की जगह गूंजे पटाखे

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के बिनागुंडा में करीब 40 साल बाद पहली बार ‘माओवाद मुक्त दिवाली’ मनाई गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिठाइयां और पटाखे बांटे।

08 Nov 2026
Special Story

सौवें वर्ष की दहलीज़ पर आडवाणी: एक विचार, एक यात्रा, एक युग

लालकृष्ण आडवाणी ने 99 वर्ष पूरे कर जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश किया। कराची से दिल्ली तक का उनका सफर और भारतीय राजनीति में उनका योगदान।

08 Nov 2026
देश

अयोध्या दीपोत्सव-2026: 2100 ड्रोन से आसमान में सजी रामायण, 36 लाख दीपों से जगमगाई रामनगरी

अयोध्या दीपोत्सव 2026 में 2100 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से रामायण के प्रसंग दिखाए गए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आयोजन और 36 लाख दीपों की सराहना की।

08 Nov 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *