Tuesday, 03 November 2026
ताजा खबरें
● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास● CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात● गरीबी के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, 49.6 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी, लेकिन क्या सचमुच खत्म हो गई गरीबी?● UP Vidhansabha Chunav 2027: श्रावस्ती की दोनों सीटों पर 2022 में रोचक रहा था मुकाबला, जानें समीकरण

होम › प्रदेश

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

RD Desk · 03 November 2026, 4:26 pm · 1 मिनट पढ़ें

अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल

Madhubani Police Firing: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस की वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में पुलिस पिकेट पर तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह ने ग्रामीणों पर अपनी सर्विस पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग (Madhubani Police Firing) कर दी। इस घटना में 50 वर्षीय अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से आरोपी ASI फरार है।

पुलिस मुख्यालय सख्त, आरोपी पर इनाम और बर्खास्तगी की तैयारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार के अनुसार आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अब उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। गिरफ्तारी के लिए पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला? आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर चलाई गोली

यह सनसनीखेज घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है। मीडिया रिपोर्ट और ग्रामीणों के अनुसार, बलिराजगढ़ में सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट बनाई गई है, जहां एक ASI, तीन होमगार्ड जवान और दो चौकीदार तैनात थे। बताते हैं कि ASI चंद्रमोहन सिंह का उसी गांव में एक महिला के घर अक्सर आना-जाना था और ग्रामीणों के अनुसार उसका महिला से अवैध संबंध था।

बताया जा रहा है कि बीती रात विजय यादव की पत्नी मायके गई हुई थी, घर में उनकी बेटी और पड़ोसी अशोक यादव की बेटी सोई हुई थी। आरोप है कि ASI गलत नीयत से विजय यादव के घर में घुस गया। इसकी भनक पड़ोसन फूलो देवी को लगी तो उसने बाहर से दरवाजे की सिटकनी बंद कर दी और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव वाले जमा हो गए और ASI को घर के अंदर ही घेर लिया। खुद को भीड़ से घिरा देखकर ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली और 5 से 6 राउंड फायरिंग कर दी।

इस गोलीबारी में अशोक यादव, धनिक लाल यादव, फूलो देवी और विजेंद्र यादव को गोलियां लगीं। सभी को बाबूबरही CHC लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अशोक यादव बेंगलुरु में पान की दुकान चलाता था और उसकी बेटी की शादी 14 दिसंबर को होने वाली है।

Madhubani Police Firing: पहले भी विवादों में रहा है आरोपी ASI

यह पहली बार नहीं है जब ASI चंद्रमोहन सिंह का नाम विवादों में आया हो। इससे पहले वह मधवापुर थाना में तैनात था। जुलाई 2025 में मधवापुर में डायल-112 टीम में तैनाती के दौरान एक नाबालिग बाइक सवार की मौत के मामले में भी उस पर कार्रवाई हुई थी और उसे सस्पेंड किया गया था।

क्यों बनाई गई थी बलिराजगढ़ में पुलिस पिकेट?

बता दें कि बलिराजगढ़ एक ऐतिहासिक खुदाई स्थल है। मई 2026 में उपद्रवी लोगों द्वारा खुदाई के काम में बाधा डालने और पुरातात्विक अवशेष चुराने की घटनाओं के बाद SSP और ग्रामीणों की बैठक में वहां स्थायी पुलिस पिकेट बनाने का निर्णय लिया गया था। तब से ही वहां पुलिस बल तैनात है, जो ड्यूटी के बाद आवासीय बालिका विद्यालय में रहता था। फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। SSP योगेंद्र कुमार खुद रात से ही बाबूबरही थाने पर कैंप कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

प्रदेश

बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के सीमावर्ती जिलों की…

02 Nov 2026
प्रदेश

UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

रिपोर्टर डायरीज | गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र को 287 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं…

02 Nov 2026
प्रदेश

● लाइव CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर दौरे के दौरान शहर को 1,375 करोड़ रुपये से अधिक की जल निकासी और सीवरेज परियोजनाओं…

02 Nov 2026
न्यूज

Raghopur boat accident: जिलाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई, राघोपुर के सीओ दीपक कुमार हटाए गए

Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए भीषण नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही को देखते…

16 Oct 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *