Tuesday, 03 November 2026
ताजा खबरें
● अय्याश ASI बना रहा था अवैध संबंध, भेद खुलने पर ग्रामीणों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत; तीन घायल● भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान● बिहार के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अहम बैठक, CM सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात● UP Vidhansabha Chunav: अंबेडकरनगर में सपा का दबदबा, जानें इस बार का समीकरण● UP: चौरी-चौरा को करोड़ों की सौगात, CM Yogi ने किया लोकार्पण-शिलान्यास● CM Yogi: गोरखपुर को 1,375 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात● गरीबी के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, 49.6 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी, लेकिन क्या सचमुच खत्म हो गई गरीबी?● UP Vidhansabha Chunav 2027: श्रावस्ती की दोनों सीटों पर 2022 में रोचक रहा था मुकाबला, जानें समीकरण

होम › विदेश

भारत से व्यापार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, 40 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

RD Desk · 03 November 2026, 4:10 pm · 1 मिनट पढ़ें

Pakistan Economic Loss

Pakistan Economic Loss: भारत के साथ वर्ष 2019 से व्यापारिक संबंध निलंबित होने के बाद पाकिस्तान को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है। पाक-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अनुसार इस फैसले से पाकिस्तान को अब तक करीब 40 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

पुलवामा हमले के बाद से बिगड़े रिश्ते, कारोबार पर सीधी मार

काउंसिल के अध्यक्ष नूर मुहम्मद कसूरी ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद बढ़े तनाव के चलते दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंध बाधित हुए। भारत से आयात बंद होने के बाद पाकिस्तानी कारोबारियों (Pakistan Economic Loss) को वही सामान दूसरे और दूर के देशों से मंगाना पड़ रहा है, जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स की लागत कई गुना बढ़ गई है।

दवा और कपड़ा उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित

कसूरी के मुताबिक सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान के दवा उद्योग पर पड़ा है, जो पहले भारत से आने वाले कच्चे माल पर निर्भर था। उनका अनुमान है कि अगर भारत से आयात फिर शुरू होता है तो पाकिस्तान को हर साल 2 से 3 अरब डॉलर की बचत हो सकती है।

वहीं, घरेलू कपास उत्पादन में गिरावट के कारण कपड़ा उद्योग पर अतिरिक्त 5 अरब डॉलर का बोझ पड़ा है। मिलों को अब ब्राजील, मिस्र, चीन और अमेरिका से महंगी कपास मंगानी पड़ रही है। जबकि कपास वाले क्षेत्रों के किसान तेजी से गन्ने की खेती की ओर जा रहे हैं, जिससे संकट और गहरा सकता है।

दूर के देशों से महंगा आयात करने को मजबूर

कसूरी ने बताया कि भारत की उत्पादन क्षमता होने के बावजूद पाकिस्तान चीनी, उर्वरक, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद, लोहा-इस्पात, सब्जियां और भारी मशीनरी जैसे सामान दूरस्थ बाजारों से आयात कर रहा है। भारत की तेल रिफाइनरियां भौगोलिक रूप से पाकिस्तान के करीब हैं, इसलिए भारत से तेल लेना सस्ता पड़ता।

Pakistan Economic Loss: पर्यटन और आपसी रिश्तों पर भी असर

व्यापार बंद होने का असर पर्यटन पर भी पड़ा है। भारत से पाकिस्तान जाने वाले पर्यटकों, खासकर धार्मिक स्थलों और अपने पैतृक गांव-घर देखने आने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

कसूरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं जो बेहतर रिश्तों की नींव बन सकते हैं। उन्होंने श्रीलंका संकट के दौरान भारत की ओर से दी गई मदद का उदाहरण देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सहयोग दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Spread the love
RD Desk

रिपोर्टर डायरीज (Reporter Diaries) एक समर्पित हिंदी न्यूज पोर्टल है, जो खबरों को सिर्फ सूचना नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानकर प्रस्तुत करता है। यह मंच गांव, देहात, कस्बों से लेकर शहरों और देश-दुनिया तक की हर अहम खबर को निष्पक्ष, सटीक और जनहित के नजरिये से सामने लाता है। जहां अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में ग्रामीण भारत की आवाज़ दब जाती है, वहीं रिपोर्टर डायरीज उन मुद्दों को प्राथमिकता देता है जो आम आदमी के जीवन से सीधे जुड़े होते हैं।इस पोर्टल की खासियत है कि यह ज़मीनी सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करता है। गांवों की समस्याएं, किसानों की पीड़ा, मजदूरों की आवाज़, स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दे यहां प्रमुखता से प्रकाशित किए जाते हैं। इसके साथ ही राजनीति, अपराध, अर्थव्यवस्था, खेल, संस्कृति और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं को भी संतुलित और तथ्यात्मक ढंग से कवर किया जाता है।रिपोर्टर डायरीज केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनसमस्याओं, जनआंदोलनों, सामाजिक कार्यक्रमों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को भी मंच देता है। हर सूचना, हर कार्यक्रम और हर मुद्दे को उसकी अहमियत के अनुसार स्थान देना इसकी कार्यशैली का हिस्सा है।डिजिटल दौर में तेज़ और विश्वसनीय खबरों की जरूरत को समझते हुए रिपोर्टर डायरीज पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। यह पोर्टल उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करता है, जिनकी बात अक्सर अनसुनी रह जाती है। सच, सरोकार और संवेदनशीलता के साथ पत्रकारिता- यही रिपोर्टर डायरीज की पहचान है। आप हमें यहां लिख सकते हैं। Email: info@reporterdiaries.com

इनकी सभी खबरें ›

यह भी पढ़ें

देश

अजरबैजान में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा भारतीय दूतावास

Independence Day: भारत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अजरबैजान स्थित भारतीय दूतावास में देशभक्ति और उल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में…

15 Aug 2026
न्यूज

Iran War: क्या यही रात है अंतिम? ट्रंप की धमकी पर ईरान का सख्त जवाब, टकराव चरम पर

Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Donald Trump की तीखी चेतावनी ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है, तो वहीं ईरान…

07 Apr 2026
न्यूज

क्यूबा में बिजली का बड़ा संकट सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा अंधेरा

Cuba: दुनिया जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नए ऊर्जा स्रोतों के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रही है, वहीं क्यूबा इस समय गहरे ऊर्जा संकट से जूझ रहा है।…

26 Mar 2026
न्यूज

राष्ट्रपति ट्रंप की नई चाल: खार्ग द्वीप क्या बन रहा है नया युद्धक्षेत्र?

America: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की रणनीति को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद…

26 Mar 2026

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *